किआ जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी Kia Sorento को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लॉन्च से पहले इस एसयूवी को बिना किसी कवर के सड़कों पर देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की साफ झलक मिली है. देखी गई यूनिट सफेद रंग की थी और इसमें सात सीटों का सेटअप दिया गया है. कंपनी इसे पेट्रोल हाइब्रिड और टर्बो डीजल इंजन के विकल्प के साथ पेश कर सकती है.

लॉन्च से पहले दिखी Kia Sorento

किआ की नई Kia Sorento को लॉन्च से पहले बिना किसी कवर के देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामने आई यूनिट सफेद रंग की थी और संभव है कि यह मिड वेरिएंट हो. इसमें सात सीटों का सेटअप दिया गया है और डीसीटी की बैजिंग भी देखने को मिली है. एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप, रूफ रेल, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और हाई माउंट स्टॉप लैंप जैसे फीचर्स दिखाई दिए हैं.

फीचर्स में मिलेगी कई खूबियां

Kia Sorento के अलगअलग वेरिएंट्स में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें 30 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके अलावा एआई, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, एडीएएस, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल एसी पैनल और ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलेंगे. एसयूवी में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश बटन स्टार्ट और 360 डिग्री कैमरा भी दिया जाएगा.

हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प

किआ इस एसयूवी को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प में पेश करेगी. इसमें 1.6 लीटर क्षमता का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलेगा. इसके साथ टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है. एसयूवी में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प मिलने की उम्मीद है. यह किआ की ओर से पेश की जाने वाली पहली ऑल व्हील ड्राइव हाइब्रिड एसयूवी होगी.

4 सितंबर को होगा लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

निर्माता की ओर से Kia Sorento को भारत में 4 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा. इसी दौरान इसकी कीमत की सही जानकारी सामने आएगी. हालांकि, उम्मीद है कि एसयूवी को करीब 40 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर पेश किया जा सकता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। भारतीय बाजार में इसे प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में उतारा जाएगा, जहां इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी एसयूवी से होगा.