क्या आप अंडरवेट हैं या ओवरवेट? एक्सपर्ट से जानिए लंबाई के मुताबिक सही Body Weight Chart​

News Just Abhi सेहतमंद रहने और बीमारियों से बचे रहने के लिए शरीर का वजन संतुलित होना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग खुद को फिट तो समझते हैं, लेकिन वो यह नहीं जानते कि उनकी लंबाई के अनुपात में उनका वजन सही है या नहीं। कम वजन होना जहां कमजोरी और लोइम्यूनिटी का संकेत हो सकता है, वहीं जरूरत से ज्यादा वजन होना डायबिटीज और हार्ट डिसीज जैसी गंभीर बीमारियों को दावत देता है। इस दुविधा को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सा संगठनों ने लंबाई के मुताबिक एक आदर्श वजन का पैमाना तैयार किया है। AIIMS और WHO के मानकों के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं के लिए उनकी लंबाई के मुताबिक एक स्वस्थ वजन का दायरा तय किया गया है।

क्या आप अंडरवेट हैं या ओवरवेट? एक्सपर्ट से जानिए लंबाई के मुताबिक सही Body Weight Chart​
क्या आप अंडरवेट हैं या ओवरवेट? एक्सपर्ट से जानिए लंबाई के मुताबिक सही Body Weight Chart​

भारत के प्रसिद्ध लिवर विशेषज्ञ Dr. Shiv Kumar Sarin के अनुसार, आज के समय में बढ़ता वजन लोगों की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चिंताओं में से एक बन गया है। कई लोग यह समझ ही नहीं पाते कि उनका सही या Ideal वजन कितना होना चाहिए। ऐसे में उन्होंने एक बेहद आसान तरीका बताया है, जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपना अनुमानित Ideal वजन आसानी से जान सकता है। डॉ. सरीन का कहना है कि यह फॉर्मूला इतना सरल है कि सामान्य गणित समझने वाला व्यक्ति भी बिना किसी कठिनाई के इसे इस्तेमाल कर सकता है। सही वजन की जानकारी होने से लोग अपनी फिटनेस, डाइट और लाइफस्टाइल को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

डॉक्टर का वजन कम करने का फार्मूला

डॉ. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। सरीन के बताए आसान फार्मूले के अनुसार पुरुष अपने Ideal वजन का अंदाजा लगाने के लिए अपनी लंबाई में से 100 घटा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी पुरुष की हाइट 160 सेंटीमीटर है, तो उसका अनुमानित आदर्श वजन करीब 60 किलोग्राम माना जा सकता है। वहीं महिलाओं के लिए यह गणना थोड़ी अलग बताई गई है। महिलाओं को अपनी हाइट में से 105 घटाना चाहिए। यानी अगर किसी महिला की लंबाई 160 सेंटीमीटर है, तो उसका Ideal वजन लगभग 55 किलोग्राम माना जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक सामान्य अनुमान लगाने का आसान तरीका है। हालांकि किसी व्यक्ति का सही वजन उसकी उम्र, बॉडी स्ट्रक्चर, मसल्स और ओवरऑल हेल्थ पर भी निर्भर करता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का वजन कम करने का फार्मूला

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ वजन देखना काफी नहीं है, क्योंकि पेट के आसपास जमा फैट सीधे तौर पर दिल की धमनियों को ब्लॉक करता है। इसलिए भले ही आपका वजन नॉर्मल हो, लेकिन आपकी कमर का साइज, पुरुषों के लिए 40 इंच से कम होना चाहिए जबकि महिलाओं के लिए कमर का साइज 35 इंच से कम होना चाहिए। “अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने कुल वजन का सिर्फ 5% से 10% हिस्सा भी कम कर लेता है, तो उसका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और टाइप2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। वजन घटाने का सीधा संबंध आपके दिल की लंबी उम्र से है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार BMI चार्ट

BMI का स्कोर वजन की स्थिति हार्ट हेल्थ पर असर
18.5 से कम अंडरवेट पोषण की कमी, कमजोरी का संकेत
18.5 से 24.9 नॉर्मल/आदर्श वजन हार्ट के लिए सबसे सुरक्षित जोन
25.0 से 29.9 ओवरवेट दिल की बीमारियों का जोखिम शुरू
30.0 या उससे अधिक ओबेसिटी/मोटापा हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक का उच्च खतरा

AHA के अनुसार लंबाई और हेल्दी वजन की रेंज

लंबाई आदर्श वजन की रेंज आदर्श वजन की रेंज
4′ 10″ 88 118 lbs 40 से 53.5 kg
5′ 0″ 94 127 lbs 42.6 से 57.6 kg
5′ 2″ 101 135 lbs 45.8 से 61.2 kg
5′ 4″ 107 144 lbs 48.5 से 65.3 kg
5′ 6″ 114 153 lbs 51.7 से 69.4 kg
5′ 8″ 121 163 lbs 54.8 से 73.9 kg
5′ 10″ 128 172 lbs 58.0 से 78.0 kg
6′ 0″ 135 182 lbs 61.2 से 82.5 kg

एक्सपर्ट्स कैसे चेक करते हैं आपका सही वजन?

BMI= WEIGHT
_________________
HEIGHT 2

फिटनेस और मेडिकल एक्सपर्ट्स वजन मापने के लिए BMI का इस्तेमाल करते हैं। इसका गणित बहुत सीधा है।

उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन

उम्र आदर्श BMI रेंज रिसर्च का तर्क
18 24 18.5 22.9 शरीर का विकास सक्रिय होता है, मेटाबॉलिज्म तेज रहता है।
25 34 20 24 हार्मोनल स्थिरता के लिए यह वजन जरूरी है।
35 44 21 25 मांसपेशियों का घनत्व बनाए रखने के लिए।
45 54 22 26 उम्र के साथ मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, थोड़ा कुशन सुरक्षित है।
55 64 23 27 हड्डियों के बचाव के लिए हल्का वजन फायदेमंद है।
65+ 24 28 बुजुर्गों में बहुत कम वजन कमजोरी और गिरने का जोखिम बढ़ाता है।

BMI का रिजल्ट क्या कहता है?

  • 18.5 से कम: अंडरवेट हैं जिन्हें वजन बढ़ाने की जरूरत है।
  • 18.5 से 24.9: परफेक्ट और हेल्दी वेट है, जो साफ संकते है कि आप पूरी तरह फिट हैं।
  • 25 से 29.9: ओवरवेट है ऐसे में आप वजन कंट्रोल करने की शुरुआत करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। Ideal वजन का यह फॉर्मूला एक सामान्य अनुमान है और हर व्यक्ति पर पूरी तरह लागू हो, यह जरूरी नहीं है। किसी व्यक्ति का सही वजन उसकी उम्र, बॉडी टाइप, मसल्स, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करता है। वजन या फिटनेस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *