बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई में जानलेवा हमला हुआ. हमले में टाइगर को गोली तो नहीं लगी पर उन्हें कुछ चोटें आईं. हालांकि उनके ड्राइवर फिरदौस बलौच को हाथ में गोली लगी. जिस वक्त टाइगर पर हमला हुआ उस दौरान वे अपनी कार में सवार थे. वे जिस कार में थे वह BMW 3 Gran 320ld LCI M Sport कार है. आइए जानते हैं कार की खासियत क्या है और क्या यह एक बुलेटप्रूफ कार थी?

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने सितंबर 2024 में 3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन सेडान का नया M स्पोर्ट प्रो वेरिएंट लॉन्च किया था. इसमें 2.0लीटर का डीजल इंजन दिया गया है. भारत में BMW 320Ld M स्पोर्ट की एक्सशोरूम कीमत करीब 64.20 लाख रुपये है, जबकि M स्पोर्ट प्रो वेरिएंट की कीमत करीब 67.20 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके खास एडिशन और शहर के हिसाब से कीमत में अंतर हो सकता है. M स्पोर्ट प्रो वेरिएंट अपने M स्पोर्ट मॉडल से करीब 3 लाख रुपये महंगा है. इसमें बेहतर लुक के साथ इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं.

परफॉर्मेंस और माइलेज

BMW 320Ld M स्पोर्ट प्रो में 2.0लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 190hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.6 सेकंड में पकड़ सकती है. इसका दावा किया गया माइलेज 19.61 किलोमीटर प्रति लीटर है. इसमें 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. ड्राइवर को अपनी जरूरत के हिसाब से इको प्रो, कम्फर्ट और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइविंग मोड चुनने का विकल्प मिलता है.

इंटीरियर और फीचर्स

कार के केबिन में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसमें 12.3 इंच का डिजिटल डिस्प्ले और 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा वायरलेस एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, थ्रीजोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. बेहतर म्यूजिक अनुभव के लिए इसमें 16स्पीकर वाला हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है. कार में 360 डिग्री कैमरा और रोशनी वाले डोर सिल्स भी मिलते हैं.

BMW 320Ld M स्पोर्ट प्रो: डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स

M स्पोर्ट प्रो वेरिएंट को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें ब्लैकआउट किडनी ग्रिल, स्मोक्ड इफेक्ट वाली अडैप्टिव LED हेडलाइट्स और ग्लॉसब्लैक रियर डिफ्यूजर दिया गया है. सेफ्टी और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए कार में ADAS फीचर्स भी मिलते हैं. इनमें ब्लाइंड स्पॉट असिस्टेंट, लेन चेंज असिस्टेंट और रिमोट 3D व्यू के साथ पार्किंग असिस्टेंट प्लस शामिल हैं.

क्या बुलेटप्रूफ है ये कार?

नहीं, यह कोई बुलेटप्रूफ कार नहीं है. यह एक लग्जरी सेडान है, जिसे सामान्य सड़कों पर आरामदायक और स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए डिजाइन किया गया है. भारत में किसी भी निजी गाड़ी को बुलेटप्रूफ कराने के लिए गृह मंत्रालय और स्थानीय पुलिस प्रशासन से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है. बिना अनुमति के ऐसा करना गैरकानूनी है.