एक घंटे में 2 नवजातों की चोरी की कोशिश, CCTV में कैद वारदात… मुरादाबाद महिला अस्पताल का ये हाल​

News Just Abhi Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सरकारी महिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घंटे के भीतर दो अलगअलग वार्डों से नवजात बच्चों को चोरी करने की कोशिश की गई. अस्पताल की सुरक्षा टीम और परिजनों की सतर्कता से दोनों मासूमों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई और पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई.

एक घंटे में 2 नवजातों की चोरी की कोशिश, CCTV में कैद वारदात… मुरादाबाद महिला अस्पताल का ये हाल​
एक घंटे में 2 नवजातों की चोरी की कोशिश, CCTV में कैद वारदात… मुरादाबाद महिला अस्पताल का ये हाल​

पहली घटना: नवजात को गोद में उठाकर भागने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, पहली घटना तड़के मातृ एवं शिशु कल्याण विंग में हुई, जहां एक संदिग्ध महिला ने मरीज के परिजन बनकर प्रवेश किया. उसने एक नवजात को गोद में उठाकर भागने की कोशिश की. शोर मचने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने तुरंत घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास अमरोहा निवासी साबरी के नाम का पहचान पत्र भी बरामद हुआ. इसके बाद उसे सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया.

दूसरी घटना: युवक ने सर्जिकल वार्ड से बच्ची उठाई

पहली घटना के कुछ ही देर बाद सर्जिकल वार्ड में एक और कोशिश सामने आई. मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद निवासी इरशाद अली की पत्नी फरजाना ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया था. इसी दौरान 23 वर्षीय एक युवक वार्ड में पहुंचा और मौका पाकर नवजात बच्ची को उठाकर बाहर निकलने लगा. तभी परिजनों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी रोहित कुमार और भोला राम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और बच्ची को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया.

पहचान छिपाने की कोशिश

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रनवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था. उसने अपनी स्कूटी की नंबर प्लेट तक ढक रखी थी, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वह पहले से योजना बनाकर आया था.

पुलिस जांच जारी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस अब अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि पूरी साजिश और नेटवर्क का पता लगाया जा सके. वहीं लगातार दो घटनाओं के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल दोनों नवजात सुरक्षित हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *