टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बिग बॉस में मिले ईशा और अविनाश ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन प्यार के ऐलान के कुछ ही दिनों बाद दोनों के अलग होने की खबर सामने आ गई। दावा किया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को धोखा दिया है और इसी वजह से ईशा ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो किया था। अब इस पूरे मामले में एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ईशा की मां का बताया जा रहा है और इसमें वह अविनाश पर अपना गुस्सा निकालती सुनाई दे रही हैं।

ईशा सिंह की मां ने अविनाश मिश्रा की लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप में एक महिला बारबार अविनाश का नाम ले रही हैं और उन पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। ऑडियो में सुना जा सकता है कि ईशा की मां कहती हैं, “उसने ओके किया, चीजें आगे बढ़ीं। तब ही हम लोग तैयार हुए। वरना कोई मां अपनी बेटी को ऐसे प्लेटफॉर्म पर ये सब बोलने के लिए नहीं भेज देगी। आज अगर अविनाश को कुछ बोला जाता तो मैं जरूर उसके साथ खड़ी होती, क्योंकि वो मेरी फैमिली का मेंबर होने वाला होता। लेकिन इस बीच में जो चीट हुआ और जो भी चीजें हुईं, आज ये सब चीजें फैलाने का कोई मतलब नहीं।”

So, Eisha Singh’s mother has apparently confirmed that Avinash cheated on her. That makes it much clearer why Eisha was the first one to unfollow him. #EishaSingh #AvinashMishra #Avisha #avinashians https://t.co/pFa4CcvdH0

— Rudransh November 18, 2026

अपनी बेटी के दर्द का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि मेरी बेटी जिस तकलीफ से निकली या हमारी पूरी फैमिली ने जिस तरीके से उसे संभाला या वो जिस दर्द में गई… या हमारे घर की जो हालत हुई थी… माहौल हुआ था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हम कितने अच्छे से कोशिश कर रहे थे कि उसका दिमाग शांत हो। ये तो लोगों को दिख गया कि मां ऐसा कर रही है, लेकिन एक बेटी के साथ खड़े होने के लिए मांबाप और परिवार ही आता है।”

ईशा सिंह की मां और एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट भी हुए थे वायरल

बता दें कि ईशा सिंह की मां ने इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कर्मों की बात की थी। उन्होंने लिखा था, “समय हर व्यक्ति को उसके कर्मों का दर्पण अवश्य दिखाता है। इसीलिए किसी के व्यवहार से कभी खुद को टूटने नहीं देना चाहिए। सही तरीका यही है कि शांत रहो और अपने रास्ते पर चलते रहो, क्योंकि जवाब शब्द नहीं, समय देता है।” वहीं, ईशा सिंह ने भी हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और अपने कैप्शन के जरिए ब्रेकअप की ओर इशारा किया था।