BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज​

News Just Abhi Mushfiqur Rahim Creates History: इस वक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रमीम ने अपनी टीम के लिए इतिहास रच दिया है। अब मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। रहीम ने ये खास उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान हासिल की है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोमिनुल हक का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज​
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज​

बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास

मुशफिकुर रहीम अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रहीम से पहले बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड मोमिनुल हक के पास था। हक ने बांग्लादेश के लिए कुल 13 टेस्ट शतक जड़े हैं, लेकिन दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ सैंकड़ा पूरा करने के बाद मुशफिकुर रहीम के टेस्ट शतक की संख्या 14 हो गई। इस हिसाब से वो अपने देश के लिए इतिहास रचने में कामयाब हो पाए। दूसरे टेस्ट में मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 178 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया।

𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖 👏

Mushfiqur Rahim becomes Bangladesh’s leading Test centurion with his 14th hundred 💯#WTC27 | 📝: https://t.co/sOHU6hTWiK pic.twitter.com/9dHClyOQn3

— ICC May 18, 2026

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • मुशफिकुर रहीम 14 शतक
  • मोमिनुल हक 13 शतक
  • तमीम इकबाल 10 शतक
  • नजमुल हसन शंटो 9 शतक
  • लिटन दास 6 शतक

पाकिस्तान के खिलाफ मुशफिकुर रहीम का ये 14वां टेस्ट शतक 102वें मुकाबले में आया। वहीं, मोमिनुल हक ने सिर्फ 77 टेस्ट मुकाबले में 13 शतक जड़े थे। तीसरे नंबर पर विराजमान तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मुकाबले में अपने 10 शतक पूरे किए हैं, जबकि शंटो सिर्फ 41 मुकाबले में ही 10 शतक पूरे कर गए हैं। वहीं ने 54 टेस्ट मुकाबलों में बांग्लादेश के लिए 6 शतक लगाए हैं।

टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा शतक लगाने के अलावा मुशफिकुर रहीम के लिए पहले से ही इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में 6700 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब तक कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज इस फॉर्मेट में 5500 रन से उपर नहीं जा पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *