
West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच राजधानी कोलकाता के डेटिंग कैफे से गुदगुदाने वाला किस्सा सामने आया है. दरअसल एक रईस लड़के ने डेटिंग ऐप पर मैसेजिंग के बाद सिंपल सी कैफे डेट का प्लान बनाया, लेकिन चंद घंटे की मुलाकात के बाद उसे 8500 रुपये का बिल थमा दिया गया, तो वो सन्न रह गया लेकिन उसकी डेट पार्टनर लड़की मंद-मंद मुस्कुराते हुए निकल गई. अब इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे कैफे यूथ की जेब काटने का अड्डा बन रहे हैं. ये सच्चा वाकया बिल समेत एक युवा ने दुनिया के सामने रखा है. उसने बताया कि कैसे उसने डेटिंग एप के जरिए एक लड़की से कैफे में मिलने का प्लान बनाया. वहां उसके साथ जो हुआ, उसके तो होश उड़ गए.
2 कॉफी, रेड बुल, पानी की बोतल और… बिल 8500 रुपये
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर बिल शेयर करने वाले लड़के ने सोचा था कि पहली डेट कुछ पॉकेट फ्रेंडली होगी, लेकिन उसे इतना चूना लग जाएगा, ये उसने सोचा भी नहीं था. बिल को देखने पर पता लगता है कि एक ब्लैक कॉफी, एक कटिंग कॉफी, एक वाटर बोटल, एक रेडबुल और 2 पी महाराजा बेस के करीब 8000 रुपये लगाकर बिल 9724 रुपये पहुंचता है, कैफे वाले उसे 1224 रुपये का कैश डिस्काउंड देकर उससे 8500 रुपये चार्ज करते हैं.
कोलकाता के एक आदमी की Bumble डेट एक कैफे में 8500 रुपये के चौंकाने वाले बिल में बदल गई. आरोप है कि यह कैफे एक डेटिंग स्कैम का हिस्सा है, जिससे ऐप यूजर्स को निशाना बनाने वाले संगठित धोखाधड़ी को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इससे ये भी पता लगता है कि कैसे अनजान यूजर्स को रोमांटिक मुलाकातों की आड़ में सोची-समझी चालों में फंसाया जा सकता है. हालांकि इतना ज्यादा चार्ज करने या इस तरह लोगों से तय एमआरपी से ज्यादा वसूली करने की कोई अधिकारिक शिकायत कहीं भी दर्ज नहीं कराई गई है.
कैसे लगा फटका?
लड़के ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था. दोनों ने दो कप कॉफी और एक हुक्का ऑर्डर किया. दोनों अजनबियों के बीच होने वाली किसी तरह की सामान्य मुलाकात में होने वाली बातचीत में मशगूल होकर, एक-दूसरे को जानने-समझने लगे. वहां पर उसे कुछ भी असामान्य होने की भनक तक नहीं लगी. लेकिन जब बिल आया तो वो हक्का-बक्का रह गया. पांच सौ हजार के बजाए बिल सीधे 8500 रुपये. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। जबकि जो चीजें ऑर्डर की थीं, उस हिसाब से इतना बिल बन ही नहीं सकता था. बिल देखने पर पता चला कि उसकी जानकारी के बिना बिल में कुछ और चीजें जोड़ दी गई थीं.
‘दिल के टुकड़े हो गए, लड़की मुस्कुराकर चली गई’
आरोप है कि कैफे के स्टाफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया और बिल पेमेंट करने का दबाव बनाने लगे, उन्होंने उसे धमकाने की कोशिश की. जब उसने अपनी डेट से मदद या सफाई मांगनी चाही, तो उसे पता चला कि लड़की तो पहले ही धीरे से बाहर निकल चुकी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की हंसते हुए वहां से चली गई, इस तरह पहली डेट में उस लड़की ने उसे ऐसी हालत से निपटने के लिए अकेले छोड़ दिया.सोशल मीडिया पर इस लड़के की हालत पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है.
A boy has a conversation with a girl on the Bumble dating app.
The girl calls him to meet at the Couple Cafe Zone near Ranikuthi in Kolkata.
Together, they ordered two coffees and a hookah, but later the boy was handed a huge bill of ₹8500.
The cafe staff surrounded the… pic.twitter.com/02Q7D4GPSB
— Bharat Mata ke Sewak (@CountryGulshan) April 10, 2026