सोने सेˈ पहले 1 गिलास दूध में 2 चम्मच ये तेल मिलाएं और पी लें, सुबह पेट होगा साफ और आंतों की हो जाएगी सफाई, आचार्य बालकृष्ण ने बताएं फायदे﹒

आयुर्वेद में पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के कई असरदार नुस्खे बताए गए हैं। आयुर्वेदाचार्यों ने ऐसी जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक उपायों की खोज की है, जो न सिर्फ कब्ज और गैस जैसी सामान्य समस्याओं को दूर करते हैं, बल्कि पाचन क्षमता को बेहतर बनाकर पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों जैसे कोलाइटिस और अपच से भी बचाव करते हैं। इन नुस्खों में शामिल हैं अरंडी का तेल जिसे इंग्लिश में कैस्टर ऑयल के नाम से जाना जाता है। ये तेल बेहद करामाती है। इस तेल का इस्तेमाल ब्रेस्ट पेन और सूजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ब्रेस्ट में होने वाली गांठ पर इस तेल से मसाज करने से फायदा होता है। ये तेल पीलिया की बीमारी का इलाज करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट  आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अगर अरंडी के तेल का सेवन गर्म पानी या दूध के साथ किया जाए तो लिवर की सेहत में सुधार होता है। ये तेल पाचन के लिए अमृत है।  जिन लोगों को हर रोज पेट में दर्द रहता है और बेचैनी होती है वो दो चम्मच अरंडी के तेल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पी लें पेट के दर्द का इलाज होगा। ये तेल क्रॉनिक पेन को भी कंट्रोल करता है। जिन लोगों को कोलाइटिस,अमीबायसिस या क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन है उनके लिए ये बेहतरीन औषधी है। आइए जानते हैं कि अरंडी का तेल कैसे पेट की औषधि है।

अरंडी का तेल कैसे बनता है पेट की दवा

अरंडी का तेल पेट दर्द, कब्ज और गैस जैसी परेशानियों में बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे पाचन सुधारने और आंतों की सफाई के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। नियमित और सही मात्रा में सेवन से पेट हल्का रहता है और कब्ज की समस्या कम होती है। अरंडी का तेल पेट दर्द, गैस और कब्ज के लिए एक सुरक्षित और प्रभावशाली प्राकृतिक उपाय है। इसे सही मात्रा और विधि से इस्तेमाल करने पर शरीर हल्का और पाचन तंत्र हेल्दी रहता है।

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में अरंडी के तेल के दो चम्मच लेने से पाचन दुरुस्त रहता है। कब्ज दूर करने के लिए अगर आप अरंडी का तेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप एक गिलास दूध में 20-25 मुनक्का को पका लें और उसमें दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सोने से पहले पी लें। रात को इस दूध को पिएंगे तो सुबह उठते ही सबसे पहले पेट साफ होगा और आंतों में जमा सालों का मल बाहर निकल जाएगा। ये तेल आंतों को ताकत देगा और आंतों की सूजन को भी कंट्रोल करेगा। इस तेल को पीने से आंतों में पाचन एंजाइम बनने लगेंगे और खाया पिया तुरंत पचेगा। इस तेल का सेवन करने से कोलाइटिस जैसी दिक्कत से निजात मिलेगी। पेट साफ करने की औषधि है ये तेल।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *