ODI World Cup 2027 :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के बीच जाफर ने साफ कहा कि वह संजू सैमसन को बैकअप ओपनर के तौर पर नहीं देखते हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सैमसन की निरंतरता को लेकर सवाल उठाते हुए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही है।

वसीम जाफर ने संजू सैमसन को क्यों किया नजरअंदाज?

वसीम जाफर का मानना है कि 50 ओवर के क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने संजू सैमसन की प्रतिभा पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन उनकी निरंतरता को लेकर चिंता जाहिर की। जाफर ने कहा कि वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज के पास क्रीज पर ज्यादा समय होता है और इस फॉर्मेट में स्ट्राइक रोटेशन के साथ लगातार रन बनाना अहम होता है।

इसी वजह से वह संजू सैमसन को 2027 वर्ल्ड कप के लिए बैकअप ओपनर के रूप में नहीं देखते। हालांकि, सैमसन का वनडे रिकॉर्ड खराब नहीं है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने 16 वनडे मैचों में 510 रन बनाए हैं और उनका औसत 56 से ज्यादा है। इसके बावजूद जाफर को लगता है कि टीम इंडिया के पास ओपनिंग के लिए दूसरे बेहतर विकल्प मौजूद हैं।

यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को मौका देने की बात

वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल को अपनी पसंद बताया। उन्होंने कहा कि यशस्वी वनडे क्रिकेट में भारत के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने साई सुदर्शन की भी जमकर तारीफ की।

जाफर के मुताबिक साई सुदर्शन के पास 50 ओवर के क्रिकेट के लिए जरूरी तकनीक है। वह स्ट्राइक रोटेट करते हैं और काफी पारंपरिक तरीके से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ को भी इस भूमिका के विकल्पों में शामिल किया।

2027 वर्ल्ड कप के लिए बढ़ी ओपनिंग की जंग

वसीम जाफर के बयान के बाद भारतीय टीम की ओपनिंग को लेकर बहस तेज हो गई है। संजू सैमसन के समर्थक जहां उनके हालिया प्रदर्शन का हवाला दे रहे हैं, वहीं यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के समर्थक उन्हें वनडे टीम में ज्यादा मौके देने की मांग कर रहे हैं। अब 2027 ODI World Cup से पहले भारतीय चयनकर्ताओं के सामने ओपनिंग कॉम्बिनेशन तय करने की चुनौती होगी।