यूपी: लखनऊ के DM ऑफिस के बाहर बुलडोजर एक्शन शुरू, वकील कर रहे प्रदर्शन, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया​

News Just Abhi लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। लखनऊ में पुराना हाई कोर्ट परिसर, सेशन कोर्ट, रजिस्ट्री, डीएम ऑफिस के बाहर बुलडोजर चल रहा है। यहां 240 चेम्बर गिराए जाने हैं।
इन चेम्बरों के अतिक्रमण के खिलाफ PIL हुई थी। हाई कोर्ट के आदेश पर यहां बुलडोजर चल रहा है। कई वकील सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यूपी: लखनऊ के DM ऑफिस के बाहर बुलडोजर एक्शन शुरू, वकील कर रहे प्रदर्शन, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया​
यूपी: लखनऊ के DM ऑफिस के बाहर बुलडोजर एक्शन शुरू, वकील कर रहे प्रदर्शन, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया​

मंगलवार को यहां नगर निगम ने नोटिस चस्पा कर निशान लगा दिए थे और 16 मई तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। इस दौरान लाल निशान भी लगाए गए थे।

वकीलों ने किया प्रदर्शन

स्वास्थ्य भवन चौराहे पर वकील बुलडोजर के सामने बैठ गए। यहां बुलडोजर एक चेंबर गिराने पहुंचा था और वहां अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। वकील बुलडोजर के आगे प्रदर्शन कर रहे थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके वकीलों को भगाया है और अब इस चेम्बर में बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। वकीलों का आरोप है कि ब्राह्मणों पर पुलिस ने लाठी चलाई है।

लखनऊ के सेशन कोर्ट में 27 हजार वकील हैं और चेंबर बहुत कम हैं। लखनऊ के रजिस्ट्री ऑफिस के रास्ते में नाले पर कब्जा करके चेंबर बने हैं। यहां लाल निशान लगे हैं। कई वकील अपने आप कब्जा हटा रहे हैं।

डीसीपी वेस्ट का सामने आया बयान

डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया, “हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है, वकीलों को समझाया जा रहा है। हमारे पास पूरी फोर्स है।”

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है, जब लखनऊ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है, इससे पहले भी तमाम लोकेशनों पर अतिक्रमण हटाया जा चुका है। तब भी मौके पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई थी लेकिन इस बात पर भी गौर करना जरूरी है कि अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तो आने वाले समय में अतिक्रमण की वजह से तमाम परेशानियां भी खड़ी होंगी और विकास के कार्य भी प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *