
ग्वालियर |08 अक्टूबर 2026| मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। शिवपुरी का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी को ग्वालियर का चिड़ियाघर घुमाने लाया था लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी उसके साथ एक बड़ा गेम खेल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही पति बाइक पार्क करने आगे बढ़ा, पत्नी गेट से ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई।
पार्किंग से लौटा पति तो उड़ गए होश
मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके में स्थित मशहूर गांधी प्राणी उद्यान (फूलबाग) का है। दरअसल, शिवपुरी के कांकर गाँव के रहने वाले 21 साल के करण रजक की शादी इसी साल 5 मई को सुहाना नाम की लड़की से हुई थी। करण अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर ग्वालियर में रिश्तेदारों से मिलने निकला था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में ही सुहाना ने जिद की कि पहले चिड़ियाघर घूमेंगे, उसके बाद ही रिश्तेदारी में जाएंगे। पति ने बात मान ली और उसे मेन गेट पर उतारकर खुद बाइक पार्किंग की तरफ चला गया। लेकिन जब वो पर्ची कटाकर वापस लौटा, तो सुहाना वहाँ से गायब थी।
CCTV फुटेज खंगाली तो सामने आया प्रेमी का सच
पति ने आसपास सुहाना की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परेशान होकर जब उसने थोड़ी दूरी पर देखा, तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर तेजी से निकल रही थी। खबर मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की। फुटेज में साफ दिखा कि महिला बड़ी सहूलियत के साथ एक बाइक सवार के साथ बैठकर रफूचक्कर हो रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित पति करण ने पड़ाव थाने पहुंचकर पूरे मामले की नामजद शिकायत दर्ज कराई है। करण ने पुलिस को बताया कि उसे पूरा शक है कि उसकी पत्नी अरमान खान नाम के युवक के साथ ही भागी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर उस बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि लोकेशन ट्रेस की जा रही है और महिला के मिलते ही पूरे मामले का सच सामने आ जाएगा।



