शेयर बाजार में रेलवे के नवरत्न पीएसयू रेल विकास निगम लिमिटेड ने एक बार फिर बड़ी हलचल मचा दी है. लगातार गिर रहे इस शेयर को संजीवनी देने वाली एक शानदार खबर आई है. कंपनी ने महज 48 घंटे के भीतर दो बड़े ठेके अपने नाम कर लिए हैं. इन दोनों ऑर्डर्स की कुल कीमत 1,307 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इन नए प्रोजेक्ट्स के सामने आने के बाद निवेशकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. माना जा रहा है कि इन बड़े ठेकों का सीधा असर सोमवार को बाजार खुलने पर देखने को मिलेगा.

48 घंटे में मिले दो बड़े प्रोजेक्ट
RVNL को पहला बड़ा ठेका नवरत्न कंपनी SJVN की सब्सिडियरी SJVN थर्मल प्राइवेट लिमिटेड से मिला है. ये ऑर्डर 1320 मेगावाट बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है. कंपनी को बिहार में ट्रैक के जरिए एरियल कनेक्शन के साथ स्थायी साइडिंग का निर्माण करना है. बिना जीएसटी के इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत 903 करोड़ रुपये आंकी गई है. कंपनी को ये काम 36 महीने यानी 3 साल में पूरा करना होगा. इससे ठीक एक दिन पहले 3 सितंबर 2026 को कंपनी ने ईस्ट कोस्ट रेलवे का टेंडर भी अपने नाम किया था. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 404.88 करोड़ रुपये का काम सौंपा है, जिसे 30 महीने के भीतर पूरा किया जाना है.
93 हजार करोड़ के पार ऑर्डरबुक
इन दो नए प्रोजेक्ट्स के जुड़ने से RVNL की कुल वित्तीय स्थिति काफी मजबूत हो गई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के अंत तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक का साइज 93,492 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा रेलवे प्रोजेक्ट्स का है, जो करीब 58 हजार करोड़ रुपये का है. इसके अलावा कंपनी के पास अलगअलग सेक्टर्स के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, 12 हजार करोड़ रुपये के S&P प्रोजेक्ट्स, 5,700 करोड़ रुपये के मेट्रो प्रोजेक्ट्स, 4,000 करोड़ रुपये के पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. साथ ही 3,651 करोड़ रुपये के बंदरगाह, सड़क व हाइवे प्रोजेक्ट्स भी कंपनी के पास मौजूद हैं.
सोमवार के बाजार पर निवेशकों की नजर
हजारों करोड़ के इन ऑर्डर्स के बाद अब पूरा फोकस RVNL के शेयरों पर आ गया है. शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ये शेयर मामूली तेजी के साथ 212 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले कुछ समय से निवेशकों के लिए ये स्टॉक चिंता का विषय बना हुआ था. आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल की शुरुआत से अब तक ये शेयर 41.22 फीसदी कमजोर हो चुका है. पिछले एक साल में इसमें 35.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसका 52 हफ्ते का हाई 400.70 रुपये था, जबकि लो 203.83 रुपये है. अब नई ऑर्डर बुक के दम पर सोमवार को शेयर में अच्छी रिकवरी की उम्मीद की जा रही है.



