भारत में लंबे समय तक कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल माइलेज को लेकर पूछा जाता था. ग्राहक जानना चाहते थे कि गाड़ी कितने किलोमीटर तक चलेगी और ईंधन पर कितना खर्च आएगा. लेकिन अब कार खरीदने वालों की पसंद बदल रही है. खासकर युवा ग्राहक ऐसी कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो शानदार माइलेज के साथ आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स भी ऑफर करें.

युवाओं की इस बदलती जरूरत को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी अपनी SUVs को ज्यादा स्टाइलिश और फीचर से भरपूर बना रही हैं. आज Tata Nexon, Maruti Fronx, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी कॉम्पैक्ट SUVs ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं. इन गाड़ियों में बेहतर लुक, आरामदायक केबिन और स्मार्ट फीचर्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

Maruti Fronx: स्टाइल और परफॉर्मेस

उन ग्राहकों के बीच खास पसंद बन चुकी है, जो कम बजट में प्रीमियम डिजाइन वाली कार चाहते हैं. इसका कूपे SUV जैसा डिजाइन, स्पोर्टी फ्रंट लुक और स्टाइल इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं.

शहरों में ड्राइविंग के लिए यह कार काफी सुविधाजनक है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा टर्बोपेट्रोल इंजन बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी भी देता है.

Tata Nexon: सेफ्टी के साथ दमदार फीचर्स

आज के युवा ग्राहक कार में सेफ्टी को भी उतनी ही अहमियत देते हैं जितनी स्टाइल को. इसी वजह से काफी लोकप्रिय है. मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन सेफ्टी रिकॉर्ड के कारण यह ग्राहकों का भरोसा जीतने में सफल रही है.

इसके नए मॉडल में आकर्षक डिजाइन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360डिग्री कैमरा और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. बेहतर स्पेस और आरामदायक सीटिंग इसे लंबी यात्राओं के लिए भी एक अच्छा विकल्प बनाते हैं.

Hyundai Venue और Kia Sonet: प्रीमियम फीचर्स

Hyundai Venue और Kia Sonet भी युवाओं की पसंदीदा SUVs में शामिल हैं. दोनों कारों में प्रीमियम केबिन, बड़ी टचस्क्रीन, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और शानदार ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.इनके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प खासकर शहर में ड्राइविंग करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होते हैं. आसान ड्राइविंग, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन की वजह से ये SUVs युवा ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं.

बदलते समय के साथ अब कार खरीदने का तरीका भी बदल गया है. आज ग्राहक ऐसी SUV चाहते हैं जो किफायती होने के साथसाथ स्टाइलिश, सुरक्षित और तकनीक से भरपूर हो.