दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित स्टार्स में शामिल प्रभास आज यानी की 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथसाथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। प्रभास को फिल्मी दुनिया में काम करते हुए करीब 2 दशक से अधिक का समय बीत चुका है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर साउथ अभिनेता प्रभास के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

चेन्नई में 23 अक्टूबर 1979 को प्रभास का जन्म हुआ था। प्रभास का पूरा नाम उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। शुरूआत से ही उनका ताल्लुक फिल्मी परिवार से रहा है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रभास अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। बल्कि वह होटल इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहते थे। क्योंकि उनको लोगों से मिलनेजुलने, कैमरा फेस करने और भीड़ का सामना करने में असहज महसूस होता था।

फिल्मी सफर

साल 2002 में आई फिल्म ‘ईश्वर’ से प्रभास ने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। शुरूआती दौर में अभिनेता ने ‘मिस्टर परफेक्ट’, ‘वर्षम’, ‘बिल्ला’, ‘मिर्ची’, ‘छत्रपति’, डार्लिंग’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली। तेलुगु दर्शकों के बीच प्रभास बड़ी पहचान बना चुके थे। लेकिन एसएस राजमौली द्वारा डायरेक्ट की गई की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ से उनको दुनियाभर में सफलता और लोकप्रियता मिली।

बाहुबली की अपार सफलता के बाद पूरे देश में सिर्फ प्रभास ही प्रभास छाए हुए थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अभिनेता को देशभर से करीब 6 हजार से अधिक मैरिज प्रपोजल मिले थे। लेकिन अभिनेता ने सभी रिश्तों को ठुकरा दिया था।

वहीं प्रभास की नई फिल्म ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड की अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगीं। वहीं अभिनेता विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं।