अनाया बांगड़ ने थाईलैंड से शेयर किया ग्लैमरस लुक , बोलीं अब ये शरीर मेरा घर हैक्रिकेटर अनाया बांगड़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। थाईलैंड वेकेशन से उन्होंने मोनोकनी में अपनी तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के साथ उन्होंने खुद को स्वीकार करने और अपने शरीर के साथ सहज महसूस करने की बात कही।

थाईलैंड से अनाया ने शेयर की तस्वीर

अनाया बांगड़ ने थाईलैंड से अपनी वेकेशन तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। मोनोकनी में उनका ग्लैमरस लुक नजर आया। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर इमोजी के साथ उनकी तारीफ की।

बोलीं अब ये शरीर मेरा घर है

अनाया ने तस्वीर के साथ अपने कैप्शन में लिखा कि जिस शरीर को पहचानने में उन्हें कभी संघर्ष करना पड़ा, अब वही शरीर उनका घर है। उन्होंने आगे खुद को उस तरह महसूस करने को खूबसूरत बताया, जैसा वह हमेशा से जानती थीं कि वह हैं। अनाया ने अपने इस अनुभव को जेंडर यूफोरिया बताया।

P.C: @anayabangar

फैंस ने लुटाया प्यार

अनाया की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उन्हें सुंदर और लवली बताया, जबकि कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए उनकी तस्वीर की तारीफ की।

 

 

क्रिकेट से पुराना नाता

अनाया का क्रिकेट करियर भी चर्चा में रहा है। वह मुंबई के इस्लाम जिमखाना और इंग्लैंड के हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए क्लब क्रिकेट खेल चुकी हैं। हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स पॉलिसी के तहत उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मंजूरी मिलने की बात सामने आई थी।

2024 में सार्वजनिक की थी ट्रांजिशन जर्नी

अनाया ने 2024 में अपनी जेंडर ट्रांजिशन जर्नी सार्वजनिक की थी। वह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों से जुड़े खेल नियमों और नीतियों पर भी अपनी राय रखती रही हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मार्च 2026 में उन्होंने थाईलैंड में जेंडरअफर्मिंग सर्जरी कराई थी और इस दौरान परिवार के समर्थन की भी बात सामने आई थी।