Zero Dep Claim Limit: गाड़ी, स्कूटी या बाइक, आप हर साल किसी न किसी व्हीकल के लिए इंश्योरेंस तो लेते ही होंगे लेकिन क्या आपको इंश्योरेंस से जुड़े नियमों के बारे में सही जानकारी है? आज खुद से ये सवाल पूछकर देखिए, क्या आपको पता है कि एक साल में आप Zero Depreciation के तहत कितने क्लेम ले सकते हैं?

अगर आपका जवाब है अनलिमिटेड तो जवाब गलत है. हम आज आपको क्लेम लिमिट के बारे में बताने वाले हैं और इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने इंश्योरेंस सेक्टर में सालों से काम कर रहे एक्सपर्ट से बात की है और उसने जानने की कोशिश की है कि इंश्योरेंस कंपनी कितने क्लेम एक साल में सेटल करती है?

क्या है इंश्योरेंस एक्सपर्ट का कहना?

आम तौर पर, इंश्योरेंस कंपनियां एक पॉलिसी पीरियड में Zero Dep के ज्यादा से ज्यादा 2 क्लेम ही सेटल करती हैं, इसलिए आपको अपने जीरो डेप्रिसिएशन ऐडऑन कवर का समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए और पॉलिसी लेते वक्त ये जरूर पूछना चाहिए कि आप जिस कंपनी की पॉलिसी ले रहे हैं उसमें लिमिट कितनी है?

Arham One में B2B मोटर हेड निखिल महाजन से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कुछ इंश्योरेंस कंपनियां एक, कुछ कंपनियां 2 तो वहीं कुछ कंपनियां एक साल में आपके 99 क्लेम तक सेटल करती हैं. लेकिन पॉलिसी लेते वक्त ये सवाल जरूर पूछें कि कि जिस कंपनी की आप पॉलिसी ले रहे हैं वो कंपनी कितने क्लेम देती है.

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई कंपनी 1 क्लेम सेटल करती है और कस्टमर ज्यादा क्लेम सेटल वाला प्लान चाहता है तो कस्टमर को इसके लिए ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर बात इतनी सी है कि कोई भी कंपनी अगर आपको ज्यादा क्लेम सेटल करने का वादा करती है तो इंश्योरेंस कंपनी उसके लिए आपसे ज्यादा प्रीमियम चार्ज कर सकती है.