अंक ज्योतिष में जन्मतारीख से मिलने वाले मूलांक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में संकेत दिए जाते हैं। 28 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए अलगअलग प्रभाव लेकर आया है। किसी मूलांक के लिए आज के दिन करियर में नए मौके सामने आ सकते हैं, तो वहीं किसी मूलांक के लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी से काम करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं 28 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 लेकर मूलांक 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1

आज मूलंक 1 वाले जातकों को धन से जुड़े किसी मामले में घरपरिवार से तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बिजनेस में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को टालने की जगह उनको पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं।

मूलांक 2

आज मूलांक 2 वाले जातकों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जरूरी कामों पर ध्यान दें और बेवजह की बातचीत में अपना समय न गवाएं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातक किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले अच्छेबुरे दोनों पहलुओं पर विचार जरूर करें। कार्यक्षेत्र या नौकरी के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कुछ काम आसानी से बन जाएंगे, तो वहीं कुछ कामों में रुकावट आ सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों के मानसम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आय बढ़ने के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचें।

मूलांक 5

इस मूलांक के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिए थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है। कुछ लोग आपके काम में कमियां निकालने या फिर रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि पुराने कार्य धीरेधीरे गति पकड़ेंगे। परिस्थितियों से परेशान होने की जगह धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों को परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ पाने से राहत महसूस करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।

मूलांक 7

आज इस मूलांक के लोगों को अपना समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। नौकरी में प्रमोशन या फिर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में नया कॉन्ट्रैक्ट या फिर समझौता मिल सकता है। किसी भी कागज पर साइन करने से पहले इसको अच्छे से पढ़ लें।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातक आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकती हैं। पुरानी परेशानियों में फिर से उलझ सकते हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या में लापरवाही न करें। छोटीछोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। ऑफिस में अपना व्यवहार संयम रखें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए सलाह और योजनाएं तरक्की के नए रास्ते खोल सकती हैं। किसी जरूरी काम में आपकी रणनीति सही साबित होगी। अगर बैंक से लेनदेन की योजना बना रहे हैं, तो कोई और ऑप्शन देख सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिल सकती है।