विश्व शांति का संदेश लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें कहां-कहां होगा कार्यक्रम!


छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से जुड़े युवा कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। अपनी दिव्य वाणी और आध्यात्मिक ऊर्जा के जरिए वे न सिर्फ प्रवचन दे रहे हैं, बल्कि विश्व शांति और मानवता का संदेश भी फैला रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों में भव्य कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों कैनबरा, पर्थ और सिडनी में उनके भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस यात्रा का सबसे खास और ऐतिहासिक पल 8 अप्रैल को कैनबरा में देखने को मिलेगा, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया के हॉल में अपना उद्बोधन देंगे। यह विशेष कार्यक्रम विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म को समर्पित होगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई गणमान्य लोग
इस आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई समाज के गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। यह आयोजन केवल प्रवचन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संस्कृतियों के संगम और आध्यात्मिक संवाद का एक अनूठा उदाहरण बनेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पूरी यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को विश्वभर में स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। इस अभियान के जरिए दिए जा रहे संदेश मानवता को जोड़ने और विश्व में शांति स्थापित करने की दिशा में नई प्रेरणा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *