‘तुम कुछ मत करना यार, बिट्टी का ख्याल रखना…’, मैरिज एनिवर्सरी मनाई, फिर 24 घंटे बाद पत्नी ने दे दी जान!

‘तुम कुछ मत करना यार, बिट्टी का ख्याल रखना…’, मैरिज एनिवर्सरी मनाई, फिर 24 घंटे बाद पत्नी ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 23 वर्षीय विवाहिता ने शादी की सालगिरह मनाने के ठीक 24 घंटे बाद सुसाइड कर लिया. मरने से पहले मृतका प्रियंका ने एक भावुक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने पति से अपनी नन्हीं बेटी का ख्याल रखने की गुहार लगाई है.

अजमतपुर गांव के रहने वाले विशाल और प्रियंका की शादी करीब एक साल पहले हुई थी. शनिवार को दोनों ने अपनी पहली शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई थी. रविवार दोपहर जब घर के पुरुष काम पर गए थे और महिलाएं बकरी चराने, तभी पीछे से प्रियंका ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घर लौटी ननद ने जब डेढ़ महीने की बच्ची को रोते देखा और कमरे में झांका, तो प्रियंका का शव लटकता मिला.

“खुशी से रहना यार… ओके बाय”

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। प्रियंका ने अपने आखिरी संदेश में लिखा- मेरी प्यारी बिटिया का ध्यान रखना. कुछ समझ नहीं आया और तुम कुछ नहीं करना, वरना बिट्टी का ख्याल कौन करेगा. खुशी से रहना यार. ओके बाय. नोट के अंत में उसने ‘बाबू जी’ भी लिखा है, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है.

हत्या या आत्महत्या?

इस घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोपों की जंग छिड़ गई है. मृतका की मां गीता का आरोप है कि विशाल दहेज में बाइक और सोने की चेन के लिए प्रियंका को प्रताड़ित करता था और उसी ने उसकी हत्या की है. पति विशाल का कहना है कि प्रियंका मानसिक रूप से परेशान थी और इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.

पुलिस की कार्रवाई

अतरौली थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग मिलान और जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *