स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई Slavia Facelift को पेश कर दिया है. साल 2022 में लॉन्च होने के बाद यह कार का पहला बड़ा अपडेट है. नई Slavia में पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. ऐसे में इसका मुकाबला अब Honda City जैसी लोकप्रिय सेडान से और भी दिलचस्प हो गया है. चलिए आपको आसान भाषा में बताते हैं दोनों में कौन सी कार आपके लिए दमदार है.

इंजन में कौन ज्यादा पावरफुल?

में दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. पहला 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है. यह 113 bhp की ताकत और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और नया 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. दूसरा 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है. यह 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 7 स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.

वहीं Honda City में 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड CVT ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है. यानी इंजन की पावर के मामले में Slavia का 1.5 लीटर टर्बो इंजन City से काफी आगे नजर आता है.

फीचर्स में कौन आगे?

नई को पहले से ज्यादा फीचर से लैस किया गया है. इसमें पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट मसाज का फीचर, 360 डिग्री कैमरा और आगे पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. इसके अलावा कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच की टचस्क्रीन मिलती है. इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी है.

कार में बारिश का पता लगाने वाले वाइपर, पीछे की खिड़की साफ रखने वाला फीचर, LED लाइट्स, अपने आप कम रोशनी करने वाला रियरव्यू मिरर, सनरूफ और अलॉय व्हील जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.Honda City भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं है. इसमें 10.1 इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, आरामदायक पीछे की सीट, आगे की हवादार सीटें और वायरलेस फोन चार्जर मिलता है.इसके अलावा कार में कई चार्जिंग पोर्ट, रिमोट से AC चलाने की सुविधा, कार से दूर जाते ही अपने आप लॉक होने वाला फीचर और सनरूफ कंट्रोल भी मिलता है.

कीमत में कौन सस्ती?

Honda City की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है. वहीं नई Skoda Slavia Facelift की कीमत अभी सामने नहीं आई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत करीब 9.99 लाख से 10.29 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.