3 Most Dangerous Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 12 राशियों का आपस में गहरा संबंध बताया गया है. हर राशि पर उसके स्वामी ग्रह का विशेष प्रभाव होता है. हर राशि के जातकों का अपना एक अलग व्यवहार होता है जो उन्हें अन्य राशि के लोगों से अलग बनाता है. कुछ लोग शांत तो कुछ लोग उग्र होते हैं. इसी तरह से कुछ राशि के लोग ऐसे भी होते हैं जो बदला लेने से पीछे नहीं हटते हैं. कभी न कभी अपने दुश्मन को सबक जरूर सिखाते हैं.

वहीं, कुछ राशि के लोग स्वभाव से बहुत उग्र होते हैं तो कुछ लोग शांत होते हैं. इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि आखिर किन 3 राशि के जातक कभी भी बदला लेने से पीछे नहीं हटते हैं और सही समय पर अपने दुश्मन को सबक सिखाकर अपना बदला पूरा कर लेते हैं.

वृषभ राशि
शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के लोग वैसे तो अपनी जिंदगी से शांति से गुजारते हैं, धैर्य से काम लेते हैं और जहां तक हो सके विवाद को टालते हैं. लेकिन अगर कोई इन्हें कमजोर समझकर इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है या नुकसान पहुंचाता है तो फिर वृष राशि के लोग भी अच्छा सबक सिखाते हैं. सालोंसाल पुराने अपमान का बदला लेने से ये लोग हिकते नहीं है और पूरापूरा हिसाब करते हैं.

सिंह राशि
सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातक राजा जैसी जिंदगी जीते हैं और स्वाभिमानी होते हैं. इनके इगो को ठेस लगे या किसी के सामने झुकना पड़े, ये इन्हें गवारा नहीं. सिंह राशि के लोगों का कोई मजाक उड़ाकर चला जाए, इस बात को ये लोग हजम नहीं कर पाते हैं और अपने एकएक अपमान का बदला लेते हैं. अपने दुश्मन पर बुरी तरह हावी होकर और आक्रामकता के साथ अपना बदला पूरा करते हैं.

वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में घुसकर उसके बारे में जान लेना किसी के बस की बात नहीं, ये जातक रहस्यों से भरे हुए और जुनूनी होते हैं. हालांकि, वृश्चिक राशि के लोगों को कोई रिश्ते में धोखा दे, इनका अपमान करे या किसी और तरह से हानि पहुंचाए तो ये लोग कभी माफ नहीं करते है. सही समय पर और पूरी तैयारी के साथ ये जातक अपना बदला पूरा करते हैं, साथ ही बड़ा सबक भी सिखाते हैं. इनके दुश्मन दोबारा इनसे उलझने के बारे में सोचते भी नहीं हैं.