
Mandakini on 80s Shooting: 80 के दशक में फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातों-रात स्टार बनीं मंदाकिनी आज भी अपनी पहली फिल्म और उससे जुड़े किस्सों के लिए याद की जाती हैं. करीब चार दशक बाद ANI द्वारा इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बॉलीवुड के उस दौर की ऐसी तस्वीर दिखाई, जब फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट बेहद अनौपचारिक हुआ करते थे. उन्होंने यह भी बताया कि करीब 16-17 फिल्मों का उन्हें कभी फीस नहीं मिला. इसके अलावा उन्होंने अपने असली नाम पर भी खुलकर बात की और राज कपूर, राजीव कपूर और दाऊद इब्राहिम से जुड़ी उस तस्वीर पर भी बात की, जिसने कभी उनके करियर को प्रभावित किया था.
क्या है मंदाकिनी का असली नाम?
ANI द्वारा इंटरव्यू में मंदाकिनी ने खुलासा किया कि उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ हैं, उन्होंने बताया कि मंदाकिनी नाम उन्हें फिल्मों के लिए मिला. एक्ट्रेस ने बताया कि उस दौर में यास्मीन नाम के कुछ एक्ट्रेस थी, जिसके कारण मुझे मंदाकिनी मिला और एक तरह से देखा जाए तो मंदाकिनी गंगा का दूसरा नाम भी है, तो यही चीज है जिसके कारण में लोगों के दिल में बस गई. हालांकि मेरे Fans को मेरा असली नाम भी पता है. वहीं अगर रियल दस्तावेजों की बात करें तो मेरा नाम यास्मीन जोसेफ ही है.
16-17 फिल्मों की फीस क्यों नहीं मिली?
मंदाकिनी ने बताया कि 80 के दशक में फिल्म में फिल्म साइन करने का तरीका आज से काफी अलग था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट बहुत औपचारिक नहीं होते थे और कई बार कलाकार से सीधे फिल्म साइन करने के लिए कह दिया जाता था. कई बार उनसे सीमित दिनों के लिए काम करने को कहा जाता था और वह आसानी से तैयार हो जाती थीं. उनके शब्दों में They Used to request you to do a 15 day work and I used to say okay no problem. लेकिन इस चीज का असर मेरी फीस पर भी पड़ा.
मंदाकिनी के शब्दों में I used to get paid, ultimately, but there were 16 to 17 movies which i never got paid for. उनके मुताबिक, कुछ फिल्में पूरी नहीं हुईं या रिलीज नहीं हुई, जबकि कुछ मामलों में आखिरी भुगतान नहीं मिला.
राज कपूर के सेट पर कैसा था माहौल?
मंदाकिनी ने उस दौर के फिल्म सेट को काफी घरेलू बताया. उन्होंने कहा कि I Enjoyed the movie a lot. they were all very nice. they were all very cooperative. and it was a fun atmosphere and very homely. उनके मुताबिक, कलाकर और क्रू साथ खाना खाते थे और एक-दूसरे से मिलने जुलने में आज जैसी औपचारिकताएं नहीं थीं.
राज कपूर की फिल्म में मंदाकिनी थीं सिर्फ 16 साल की
मंदाकिनी ने बताया कि राज साहब ने मुझसे पूछा कि आपके कोई छोटे भाई बहन है, क्योंकि उनको बिल्कूल घरेलू टाइप सीन चाहिए था. जिसमें एक्ट्रेस बच्चे को अच्छे से पकड़ रही है. जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी तब में सिर्फ 16 साल की थी और शूटिंग खत्म होते-होते में 17 की हो गई.
झरने वाले सीन पर मंदाकिनी ने कहा की मैं बिल्कुल राज कपूर की फिल्म की कहानी में खो गई थी. उस सीन में सिर्फ गंगा की पवित्रता और मासूमियत महसूस कर रही थी. मैने उसमें ब्रा नहीं पहनी थी और साड़ी को 2 बार फोल्ड किया था.
ब्रेस्टफीडिंग सीन पर भी एक्ट्रेस ने खुलकर की बात?
फिल्म के ब्रेस्टफीडिंग सीन को लेकर मंदाकिनी ने साफ किया कि उनके मुताबिक इस कैमरे और पोजिशनिंग के तरीके से फिल्माया गया था. उन्होंने कहा कि No, There Was no breastfeeding. उन्होंने बताया कि मैने बच्चे को अपने पास पकड़ा था, लेकिन दर्शकों को जो दिखाई दिया वह फिल्मांकन के तरीके का परिणाम था.
को-स्टार राजीव कपूर के डाउनफॉल पर मंदाकिनी ने क्या कहा?
फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी के हीरो रहे राजीव कपूर के डाउनफॉल पर एक्ट्रेस ने कहा कि उसमें इंसान का अपना नेचर भी होता है. उनका क्या था बहुत अच्छे थे, आदत के सबकुछ अच्छा था. लेकिन, उनके अंदर एक चीज थी कि किसी को मेरे पास आना चाहिए Because I’m Raj Kapoor Son People Should come to me for the role. तो मैने इस पर उन्हें बोला भी था कि कोई आएगा थोड़ी आपको खुद जाना चाहिए. थोड़ा आप मिलेगे, थोड़ा बताएंगे तो वो अलग होता है.
दाऊद वाली फोटो पर भी खुलकर बोलीं एक्ट्रेस
मंदाकिनी के करियर का सबसे विवादित अध्याय दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई फोटो रही. अब उन्होंने इस पर अपना पक्ष फिर स्पस्ट किया. उनके मुताबिक, वह दुबई एक शो के सिलसिले में गई थीं और बाद में क्रिकेट मैच देखने पहुंचीं. उन्होंने यह भी कहा कि दाऊद ने मुझे मैच के लिए Invite नहीं किया था.
बतौर मंदाकिनी No I was not invited by Dawood. उन्होंने यह भी कहा कि एक कलाकार को बहुत से लोगों से मिलना पड़ता है और हर मुलाकात को अने हिसाब से कंट्रोल करना संभव नहीं होता. मुझे वहां सीट मिली तो मैं उनके बगल में बैठ गई. बस इतना था.



