सिर्फ सलाद के तौर पर खाते हैं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज​

News Just Abhi Cucumber Recipes: गर्मियों के समय खीरा खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खासकर इस समय यह मार्केट में आसानी से कम दामों पर भी उपलब्ध होते हैं। ज्यादातर लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप इससे कई और रेसिपीज भी ट्राई कर सकते हैं। इस समर सीजन खीरे से कुछ यूनिक रेसिपीज बनाएं जो हेल्दी और टेस्टी दोनों होंगी।

सिर्फ सलाद के तौर पर खाते हैं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज​
सिर्फ सलाद के तौर पर खाते हैं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज​

खीरे का रायता

गर्मियों के समय खीरे का रायता खूब पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें। अब इसमें कद्दूकस या बारीक कटा हुआ खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, चाट मसाला और धनिया डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और ठंडा करने के लिए थोड़ी सी बर्फ डाल सकते हैं। इसे आप खाने के साथ सर्व कर सकते हैं जो गर्मियों में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

खीरा लेमनेड

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक खीरे को टुकड़ों में काट लें और इसे मिक्सर जार में डाल दें। अब इसमें थोड़े से पुदीने के पत्ते, 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, स्वादानुसार काला नमक और सादा नमक, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 3 चम्मच नींबू का रस और ठंडा पानी मिलाएं। इसे अच्छे से पीस लें और फिर छलनी की मदद से छान लें। खीरा लेमनेड को अब बर्फ के साथ ठंडाठंडा सर्व करें। यह खास रेसिपी शेफ कुणाल कपूर की है।

खीरा स्मूदी

इसे बनाने के लिए एक खीरे को मोटामोटा काट लें। इसे एक कप धनिया पत्ती और थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करें। अब इसमें थोड़ा सा गुलाबी नमक, काली मिर्च और बर्फ के टुकड़े मिलाएं। खीरे की स्मूदी तैयार है, इसे आप ठंडाठंडा सर्व करें। गर्मी में इस स्मूदी रेसिपी को जरूर ट्राई करें। यह हेल्दी होने के साथसाथ टेस्टी भी है।

खीरा सैंडविच

अगर आप गर्मियों में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं तो खीरे का सैंडविच बना सकते हैं। इसके लिए ब्रेड पर क्रीम चीज या हरी चटनी लगाएं। अब इस पर पतले कटे हुए खीरे, टमाटर और काली मिर्च डालें। खीरा सैंडविच को आप बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।

खीरे का चाट

सबसे पहले ताजा खीरा लें और उसे अच्छे से धोकर छील लें। अब इसके दो हिस्से करने के लिए बीच से काटें और अंदर का हिस्सा निकाल दें। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इस मिक्सचर में थोड़ासा दही, चाट मसाला और नमक मिलाएं। अब इस मिक्सचर को खीरे के ऊपर रखें। ऊपर से आप इस पर सेव और चाट मसाला डालकर सर्व करें। शाम के समय कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है तो इस तरह खीरे का चाट बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *