
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद l आजकल आयदिन में अवैध समबन्ध और अफेयर में हत्या के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसी धोखे और क़त्ल की वारदात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आयी है. खोड़ा इलाके में पत्नी ने बहनोई के साथ अफेयर में अपने पति की गोली मरवा कर हत्या करवा दी.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला जिले के के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित वंदना विहार कॉलोनी का है, वारदात 10 अक्टूबर की बताई जा रही है. मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के रहने वाले 35 वर्षीय अंशुल के रूप में हुई है. जबकि आरोपी उसकी 30 वर्षीय पत्नी निशा और निशा के बहनोई 35 वर्षीय पप्पू उर्फ गंगा भगत है.
पत्नी का बहनोई से अफेयर
जानकारी के मुताबिक़, अंशुल पत्नी निशा के साथ खोड़ा की वंदना विहार कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। दोनों नोएडा की सिलाई कंपनी में काम करते थे. दम्पति के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं, जो गांव में रहते हैं. अंशुल के साथ उसका रिश्तेदार पप्पू भी करीब दो साल से रह रहा था.
पप्पू रिश्ते में मौसेरा बहनोई लगता था. पत्नी निशा और बहनोई के अफेयर के बारे में अंशुल को पता चल गया था. जिसके बाद उसने परिवार के लोगों को इस बारे में बताया था. लेकिन परिवार की इज्जत और समाज के कारण मामला शांत करा दिया गया था. लेकिन ये सब यहीं नहीं रुका.
प्रेमी के साथ रहने के लिए पति का क़त्ल
निशा पप्पू के साथ रहना चाहती थी और शादी करना चाहती थी. जिस वजह से उसने पति की हत्या की साजिश रची. 10 अक्टूबर को अंशुल जब घर पर अकेला था तभी उसने अवैध बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी. इस दौरान पत्नी फुट फूटकर रोती रही.
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
अंशुल की बहन ने पत्नी पर प्रेम संबंधों का आरोप लगाया. जिसके आधार ओर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पहले तो मानने से इंकार कर दिया. फिर अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



