टुक टुक बल्लेबाज निकला वीरेंद्र सहवाग का बेटा, वनडे में खेली टेस्ट जैसी कछुए वाली पारी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जब बल्लेबाजी के लिए उतरते थे तो गेंदबाजों की हालत खराब रहती थी. पहली गेंद से चौके-छक्के उड़ाने में माहिर सहवाग ने कई गेंदबाजों का तो करियर खराब कर दिया. सहवाग की तरह उनका बेटा आर्यवीर भी अब प्रोफेशनल क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं, लेकिन उनके अंदर पिता वाली विस्फोटक बैटिंग की वो झलक नहीं दिख रही है, जिसके लिए वीरेंद्र सहवाग मशहूर थे.

दरअसल, सहवाग का बेटा आर्यवीर इस समय इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे हैं. इंडिया यू 19 और ऑस्ट्रेलिया यू 19 के बीच वनडे सीरीज खेला जा रहा है. सीरीज के दूसरे मैच में आर्यवीर लक्ष्य रायचंदानी के साथ पारी की शुरुआत करने आए. लक्ष्य और आर्यवीर दोनों ने मिलकर टीम के लिए सुस्त शुरुआत की. यही कारण है कि लक्ष्य 29 गेंद खेलकर सिर्फ 11 रन बना पाए.

लक्ष्य के आउट होने के बाद आर्यवीर की बैटिंग और भी धीमी हो गई. वनडे में टेस्ट मैच जैसी बल्लेबाजी करते हुए आर्यवीर 48 गेंद खेलकर 47 रन के स्कोर पर रनआउट हुए. अपनी इस पारी में आर्यवीर ने बिना एक भी सिक्स लगाए 9 चौके लगाए. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आर्यवीर की स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 97.92 का रहा. इस तरह आर्यवीर दूसरे वनडे में एक धीमी पारी खेलकर आउट हुए. सीरीज के पहले मैच में भी आर्यवीर कुछ खास प्रभावी नहीं रहे थे. पहले यूथ वनडे में आर्यवीर 26 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए थे.

यशवर्धन चौहान और वीके विनीथ ने किया कमाल
टॉप ऑर्डर में आर्यवीर और लक्ष्य के फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में यशवर्धन चौहान और वीके विनीथ ने दमदार पारी खेली. यशवर्धन चौहान 100 गेंद में 122 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 2 चौके भी लगाए. इसके अलावा विनीथ ने 92 गेंद में 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 87 रनों का योगदान दिया. इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी से इंडिया अंडर-19 ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.