
रायपुर: ईरान के खिलाफ यूएस और इजरायल के युद्ध का असर एलपीजी के साथ ही आम इंजन ऑइल के दामों पर भी पड़ा है. इंजन ऑयल के दाम 15% से लेकर 25% तक बढ़ गए हैं. बुधवार को US ने सीजफायर की घोषणा कर दी है. सीजफायर घोषणा होने के साथ ही आखिर कब तक युद्ध पर विराम लगा रहेगा यह नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इतना जरूर है कि गाड़ियों में लगने वाले इंजन ऑइल गियर ऑयल हाइड्रोलिक ऑयल इन सभी तरह के ऑइल में प्रति लीटर लगभग 30 से 40 की वृद्धि हुई है. जानकारों का मानना है कि अगर युद्ध पूरी तरह से समाप्त नहीं होता है तो आने वाले दिनों में ऑयल के दाम में और भी तेजी आएगी. छत्तीसगढ़ में बहुत सारे ऐसे किसान हैं जो खेती के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में किसानों पर भी दामों का बोझ पड़ने लगा है.
ईरान इजरायल युद्ध का असर
गाड़ी की सर्विसिंग कराने आए एक ग्राहक ने कहा, “मैं गाड़ी सर्विसिंग में देने आया हूं. पहले की तुलना में ऑइल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. पहले ऑइल के दाम 200, 250 और 300 तक हुआ करता था. आज बढ़कर 350 रुपए पर पहुंच गया है. इसी तरह ग्रीस के दाम में भी 30 से 40 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. एमआरपी भी पहले की तुलना में बढ़ा हुआ आ रहा है. सर्विसिंग कराने आया हूं तब इस बात कि मुझे जानकारी मिली कि ऑइल के दाम बढ़ गए हैं. माल की सप्लाई पहले की तुलना में कम हो रही है ऐसा दुकानदार बता रहे हैं.”
अचानक दाम बढ़ने से वाहन चालक परेशान
दूसरे दुकानदार रामचंद्र ने बताया, “मैं एक्टिवा गाड़ी के लिए सर्वो का ऑइल खरीदने के लिए आया था. दुकान आने के बाद मुझे पता चला कि ऑयल के दाम 30 से 40 रुपए बढ़ गए हैं. दुकानदार से पूछने पर बताते हैं कि युद्ध की वजह से माल की सप्लाई कम हो रही है इसलिए ऑइल के दाम बढ़ गए हैं.”
लुब्रिकेंट ऑटोमोबाइल दुकानदारों की राय
लुब्रिकेंट ऑटोमोबाइल दुकानदार दिनेश छाबड़ा ने बताया, “हम लोग 2 कंपनियों के ऑइल डिस्ट्रीब्यूटर हैं. हमारे यहां गुड ईयर, वासु, 4 T कैस्ट्रॉल, एचपी, सर्वो, मैक जैसी कंपनियों के ऑयल हैं. इन सभी ऑइल में प्रति लीटर लगभग 30 से 50 रुपए तक वृद्धि हुई है. लुब्रिकेंट प्रोडक्ट में ऑइल और ग्रीस शामिल हैं. ऑइल में इंजन ऑयल हाइड्रोलिक ऑयल गियर ऑइल सभी तरह के ऑइल के दाम बढ़े हुए हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। प्रोडक्ट का शॉर्टेज होने के कारण कंपनियां माल नहीं दे रही है. ऑइल के दाम और भी बढ़ने की उम्मीद है. नया एमआरपी का माल अभी तक बाजार में नहीं आया है.”
अभी और बढ़ सकते हैं दाम-पेट्रोल पंप संचालक
भाटापारा में पेट्रोल पंप चलाने वाले वासु मखीजा कहते हैं, “क्रूड ऑयल के जितने भी प्रोडक्ट हैं, उसमें लुब्रिकेंट ऑयल भी निकलता है जो गाड़ियों के इंजन ऑयल के रूप में गियर ऑयल के रूप में और ग्रीस के रूप में इस्तेमाल होता है. युद्ध की वजह से पिछले 20 दिनों के दौरान उनके दाम 15 से 25% तक बढ़े हैं. ट्रक में लगने वाला प्रति लीटर ऑइल पहले 225 में मिलता था जो आज बढ़कर 280 हो गया. कुल मिलाकर ऑइल के दाम में 30 से 40 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. मखीजा आगे कहते हैं कि अगर यह युद्ध लंबा चलता है तो आने वाले दिनों में ऑइल के दाम मे और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.