गर्मियों में इन ट्रेंडी Nail Art डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, घर पर आसानी से कर सकती हैं ट्राई​

News Just Abhi Trendy Nail Art Designs: गर्मियों का सीजन आते ही फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स में भी बदलाव देखा जा सकता है। इस समय ज्यादातर लोग हल्के रंग के कपड़े, मेकअप और एक्सेसरीज पसंद करते हैं। ऐसे में नेल आर्ट भी फैशन का अहम हिस्सा बन चुका है। खूबसूरत और ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन हाथों को सुंदर बनाने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि नेल आर्ट करवाने के लिए आपको हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कुछ आसान और ट्रेंडी डिजाइन की मदद से आप घर पर ही स्टाइलिश और कूल नेल लुक पा सकती हैं।

गर्मियों में इन ट्रेंडी Nail Art डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, घर पर आसानी से कर सकती हैं ट्राई​
गर्मियों में इन ट्रेंडी Nail Art डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, घर पर आसानी से कर सकती हैं ट्राई​

ग्लिटर नेल आर्ट

ज्यादा डार्क और भारी नेल आर्ट की जगह आप मिनिमल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। हल्का ग्लिटर, छोटे हार्ट, वेव डिजाइन हाथों को स्टाइलिश लुक देते हैं। अगर आप पहली बार ट्राई कर रही हैं तो सिंपल डिजाइन से शुरू कर सकती हैं।

फ्रेंच नेल आर्ट डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भारी डिजाइन नहीं करना है तो फ्रेंच नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसमें नाखूनों के किनारों पर सफेद या रंगीन लाइन बनाई जाती है। आजकल कलरफुल फ्रेंच टिप्स का ट्रेंड भी चल रहा है। इस तरह के डिजाइन ऑफिस, पार्टी या कैजुअल हर लुक के साथ आसानी से मैच हो जाएंगे।

फ्लोरल डिजाइन

इस समर सीजन फ्लोरल डिजाइन काफी ट्रेंड में है। जहां नाखूनों पर छोटेछोटे फूलों वाले डिजाइन बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसे बनाने के लिए बेस नेल पेंट लगाने के बाद टूथपिक की मदद से फूल का डिजाइन बना सकते हैं। यह वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल दोनों तरह की आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है।

पेस्टल शेड्स

गर्मियों में पेस्टल कलर के डिजाइन भी काफी पसंद किए जाते हैं। बेबी पिंक, लैवेंडर, पीच, मिंट ग्रीन जैसे रंग हाथों को फ्रेश और एलिगेंट लुक देते हैं। अगर आप सिंपल और क्लासी नेल आर्ट चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

नेल आर्ट तभी अच्छा लगता है जब नाखून साफ और हेल्दी हों। इसलिए नेल पेंट लगाने से पहले नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें और उन्हें शेप दें। क्यूटिकल पर मॉइश्चराइजर लगाने से नाखून स्वस्थ बने रहते हैं। इसके अलावा अगर आपको नेल आर्ट लंबे समय तक रखना है तो बेस कोट के ऊपर टॉप कोट जरूर लगाएं। आजकल कई आसान नेल आर्ट डिजाइन देखने को मिल जाते हैं जिन्हें घर पर ट्राई किया जा सकता है। थोड़ी क्रिएटिविटी की मदद से आप अपने हाथों को खूबसूरत और फैशनेबल लुक दे सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *