जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता का अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी नेता डांसर की गोद में सिर रख उसे नोट दे रहा है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीँ, एक अन्य वीडियो में बीजेपी नेता डांसर के पास बैठकर नोट उड़ाते हुए उसे जबरदस्ती किस करते दिख रहा है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहे बीजेपी नेता की पहचान जशपुर के महादेवडांड मंडल के उपाध्यक्ष व उपसरपंच जगेश्वर यादव के रूप में की गई है।

जानिए पूरा मामला

वायरल वीडियो जशपुर जिले का है। वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि डांस करते हुए बीजेपी नेता का यह वीडियो पिछले साल हुए आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का है। कार्यक्रम के दौरान महादेवडाड़ मंडल का उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव डांस कर रही युवती के गोद में सिर रखकर उसे नोट दे रहा है। इतना ही नहीं नोट उड़ाते हुए बीजेपी नेता डांसर को किस करते हुए भी दिख रहा है।

कार्रवाई की तैयारी

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद से बीजेपी नेता का बयान अभी सामने नहीं आया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बीजेपी नेता को नोटिस जारी किया जा रहा है।

फिलहाल बीजेपी नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी बीजेपी नेता की हरकतों को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है।