करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी लगाने की परंपरा है. आप अपनी हथेली पर इस पर ये कर्व पैटर्न वाला डिजाइन लगा सकती हैं. हथेली के बीचों बीच चांद देखती हुई महिला दिखाई गई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ऊपर राउंड शेप है और बाकी का डिजाइन कर्व, हाफ मून पैटर्न से कंप्लीट किया गया है.

ये मेहंदी डिजाइन भी करवा चौथ के लिए बेस्ट रहेगा. इसमें सुहागिन महिला तैयार होने के बाद अपने हाथों में पूजा की थाली लिए दिखाई गई है और इसी के साथ आसमान में चांद दिखा गया गया है. कलाई के साइड में चलता हुआ दीपक, छलनी, कलश और स्वास्तिक के पैटर्न हैं. इस डिजाइन में थिक डेटेलिंग ज्यादा है, इसलिए रचने के बाद रंग बेहद खूबसूरत आएगा.

अपनी दोनों हथेलियों के लिए ये मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. एक हाथ में हाथों में छलनी से चंद्रमा देखती हुई महिला है और बाकी की बची जगह को सिंपल जाल, हम्प्स से फिल किया गया है. वहीं दूसरे हाथ में लोटस के पैटर्न बनाकर थिक मेहंदी लगाई गई है और कलाई के साइड में भी बारीक सुंदर पैटर्न्स हैं.

आपके हाथों की दोनों हथेलियों के लिए अगर बिल्कुल भरवा डिजाइन देख रही हैं तो करवा चौथ के लिए ये मांडला पैटर्न बेस्ट रहेगा. एक हाथ पर चांद देखती महिला का पैटर्न है तो दूसरे पर पूजा की थाली और करवा चौथ लिखा गया है. राउंड शेप के चारों ओर दोनों हथेलियों पर सेम डिजाइन लगाकर मेहंदी को कंप्लीट करें.

आप ऑफिस वर्क करती हैं या फिर बहुत हैवी महेंदी नहीं लगाना पसंद है तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेंगे. ट्रेंडी भी हैं और करवा चौथ की परंपरा भी
जलकती है. एक हाथ पर पूजा की थाली का पैटर्न है तो दूसरे में बादलों के बीच से झांकता चंद्रमा बनाया गया है और करवा चौथ लिखा है. कलई की तरफ खूबसूरत हंस का डिजाइन है.