शेयर बाजार में उतारचढ़ाव के बीच निवेशक अक्सर ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं जिनमें कम भाव पर अच्छी कमाई की गुंजाइश हो. इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन के साथ फिनटेक सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Turtlemint Fintech Solutions को लेकर ब्रोकरेज फर्म जेफरीज काफी सकारात्मक नजर आ रही है. ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को कायम रखा है. आज कारोबार के दौरान ये शेयर ₹67.38 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें अपर सर्किट भी लगा है. जेफरीज ने इस स्टॉक के लिए ₹120 का टारगेट प्राइस तय किया है. यानी मौजूदा भाव से इसमें करीब 85 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है. पिछले कारोबारी सत्र में ये शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ ₹64.18 पर बंद हुआ था. मात्र दो दिनों के भीतर इस शेयर की कीमत में करीब 10 फीसदी का उछाल आ चुका है.

बीमा सेक्टर के नए नियमों से कैसे निपटेगी कंपनी
बीमा पॉलिसी बेचने को लेकर जो नए नियम प्रस्तावित हैं, उनसे सेक्टर की कंपनियों पर दबाव की चर्चा है. हालांकि जेफरीज का मानना है कि Turtlemint पर इन नियमों का कोई खास असर नहीं पड़ेगा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी सीधे ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाकर इस मुश्किल का हल निकाल सकती है. इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को ही लाइफ इंश्योरेंस या हेल्थ इंश्योरेंस जैसी दूसरी पॉलिसियां बेचकर भी अपनी आमदनी को बढ़ा सकती है. अगर पॉलिसी बेचने से मिलने वाले कमीशन में कटौती होती भी है, तो कंपनी नए एजेंट जोड़कर या दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट्स बेचकर इस नुकसान की भरपाई करने की क्षमता रखती है.
एजेंटों का मजबूत नेटवर्क बना कंपनी की ताकत
किसी भी इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के लिए उसके एजेंट सबसे बड़ी कड़ी होते हैं. ब्रोकरेज के अनुसार Turtlemint के करीब 76 प्रतिशत पॉइंट ऑफ सेल पर्सन एजेंट ऐसे हैं, जो आठ अलगअलग बीमा कंपनियों की पॉलिसियां बेचने का काम करते हैं. इसका सीधा मतलब ये है कि ये एजेंट किसी एक कंपनी के प्रोडक्ट के भरोसे नहीं बैठे हैं. अलगअलग विकल्प होने की वजह से इन एजेंटों के कंपनी छोड़कर जाने की आशंका काफी कम हो जाती है, जो बिजनेस की स्थिरता के लिए एक अच्छा संकेत है.
मजबूत नकदी के साथ एआई से घट रहा खर्च
जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में Turtlemint की आर्थिक स्थिति को भी काफी मजबूत बताया है. कंपनी के पास फिलहाल करीब ₹740 करोड़ का बड़ा कैश बैलेंस मौजूद है. इसके साथ ही कंपनी अपने रोजमर्रा के कामकाज को आसान बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल लगातार बढ़ा रही है. काम में एआई की मदद लेने से कंपनी को कम खर्च में तेजी से काम निपटाने में सहूलियत मिलेगी. कुल मिलाकर खर्चों पर लगाम, नए एजेंटों की भर्ती, ग्राहकों को अतिरिक्त पॉलिसी बेचने की रणनीति से कंपनी नए नियमों के असर को आसानी से संभाल सकती है.
लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयर का प्रदर्शन
₹1.89 हजार करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ महीनों में निवेशकों को काफी निराश भी किया है. इस साल जुलाई महीने में हुई लिस्टिंग के बाद से अब तक ये शेयर करीब 53 प्रतिशत तक लुढ़क चुका है. वहीं पिछले एक महीने के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसमें 5.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन निचले स्तरों से अब जिस तरह शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है, उसके साथ जेफरीज के ₹120 के टारगेट ने निवेशकों के बीच नई उम्मीद जगा दी है.



