Team India: भारत और श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त 2026 से खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है, इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरा मैच ड्रा रहा है, जिसके बाद भारतीय फैंस काफी ज्यादा मायूस हो गए हैं, लेकिन सीरीज का नतीजा चाहे जो रहा है भारतीय टीम को इस दौरे से टीम को घातक खिलाड़ी मिल गए हैं।

जो कि टीम के लिए आगामी सीरीज में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। इसी के साथ ही यह खिलाड़ी अगामी वर्षों में भारतीय टीम के लिए और भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन दिखाने की पूरी कोशिश करने वाले हैं। तो आइए हम श्रीलंका दौरे से भारतीय टीम को मिले उन तीन घातक और विस्फोटक खिलाड़ियों के बारे में आपको भी जानकारी देते हैं।

देवदत्त पडिक्कल के सामने बेबस रही श्रीलंका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर खेलने वाले खिलाड़ी साईं सुदर्शन अपनी चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने थे, जिसके बाद बोर्ड ने उनके स्थान पर देवदत्त पडिक्कल को टीम का हिस्सा बनाया गया।

जिसके बाद इस सीरीज में पडिक्कल ने टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 2 शतक जड़कर इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बोर्ड पर लगाए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब देवदत्त पडिक्कल को भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर खेलने के लिए ही भेजा जाने वाला है।

मानव सुथार की गेंदबाजी से हौरान हुए श्रीलंका के बल्लेबाज

इस टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के बल्लेबाजों को भारतीय टीम के खिलाड़ी मानव सुथार के रुप में 400 वोल्ट का तगड़ झटका लगा है। इस सीरीज में मानव सुथार ने भारतीय टीम के लिए पहले मैच की पहली पारी में श्रीलंका के कुल 6 बल्लेबाजों को आउट किया था, वहीं दूसरी पारी में अपने नाम कुल 4 विकेट किए थे।

मानव सुथार के इस कमाल के प्रदर्शन को देखने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को सुथार के ऊपर पूरा भरोसा हो गया है। दूसरे मुकाबले में सुथार ने टीम के लिए काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर इस सीरीज के लिए मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द सीरीज बनाया जाता है तो फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे।

दूसरे टेस्ट मैच में Team India के लिए संकटमोचन बने ध्रुव जुरेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले भारतीय टीम के लिए नंबर 6 पर खेलने के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा था, लेकिन जब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस स्थान के लिए ध्रुव जुरेल का चुना किया तो ऐसे में कई पूर्व खिलाड़ियों ने गंभीर के इस फैसले पर लताड़ लगाई।

लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही टेस्ट मैचों में ध्रुव जुरेल ने शतकीय और अर्धशतकीय पारी खेलकर सभी आलोचकों का मुंह पूरी तरह से बंद कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ध्रुव जुरेल भारतीय टीम के लिए आगामी सीरीजों में भी नंबर6 पर बल्लेबाज करते हुए दिखाई देने वाले हैं, लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।