पहलेˈ पति की हत्या, फिर लाल सूटकेस में छिपाई लाश, बेटी को फोन कर कहा- ‘मैंने तुम्हारे पिता को… कारण जान सब हैरानˌ

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भिंजपुर गांव में रहने वाले संतोष भगत (43) की हत्या उनकी पत्नी मंगरीता भगत ने कर दी. बताया जा रहा है कि मंगरीता कुछ दिन पहले ही मुंबई से गांव लौटी थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और यह विवाद इतना बढ़ गया कि मंगरीता ने गुस्से में आकर लोहे के हथौड़े से संतोष की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद उसने शव को छिपाने की कोशिश की. मंगरीता ने संतोष के शव को कंबल में लपेटा और लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरकर घर के अंदर छिपा दिया. इसके बाद उसने अपनी मंझली बेटी को फोन कर सारी बात बताई. फोन पर उसने कहा- मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है, शव घर में सूटकेस में रखा है. मां की बात सुनकर बेटी घबरा गई. वह तुरंत अपने पति के साथ गांव पहुंची और अपने चाचा विनोद मिंज को सब कुछ बताया. विनोद ने तुरंत दुलदुला पुलिस को सूचना दी.

लाल बैग में छिपाई पति की लाश
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। तलाशी के दौरान उन्हें ट्रॉली बैग मिला, जिसे खोलने पर संतोष भगत का शव मिला. शव को कंबल में लपेटा गया था और चेहरे व हाथों पर खून के निशान थे. परिजनों ने बताया कि, मंगरीता मुंबई में काम करती थी और कुछ दिन पहले ही गांव आई थी. हत्या के बाद वह दोबारा मुंबई भाग गई. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर दुलदुला थाने में मामला दर्ज किया गया है.

हत्या के बाद मुंबई फरार
एसएसपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पत्नी ने गुस्से में हत्या की, लेकिन असली वजह पूछताछ के बाद ही साफ होगी. फिलहाल पुलिस की टीम मुंबई रवाना हो चुकी है, ताकि मंगरीता भगत को गिरफ्तार कर घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके. मामले की जांच लगातार जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *