
LPG Rule Change:अक्टूबर महीने की शुरुआत घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़े बदलाव के साथ होने जा रही है। मोदी सरकार 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन करने जा रही है, जिसके तहत अब ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशनको अनिवार्य कर दिया गया है।
1 अक्टूबर से घरेलू रसोई गैस बुकिंग का नियम बदल जाएगा
सरकार ने इस फैसले के पीछे की मुख्य वजह साफ करते हुए बताया है कि, रेग्युलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ केवल पात्र और सही परिवारों तक पहुँचाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। नए नियम लागू होने के बाद, बिना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के सब्सिडी वाले एलपीजी रिफिल की बुकिंग नहीं की जा सकेगी। यदि आप भी रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले इस नए नियम और प्रक्रिया को समझना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।
बायोमेट्रिक न कराने पर नहीं रुकेगा गैस सिलेंडर
नियम के मुताबिक, जो कस्टमर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते या किसी कारण इसे पूरा नहीं कर पाते हैं, उन्हें एलपी सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा। बल्कि उन्हें सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होगा और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से आंकड़ों पेश किए गए है।
89.9% उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा
19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया था। ये आंकड़ा कुल एलपीजी यूजर्स का करीब 89.9 फीसदी है। बताया जा रहा है कि, जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा इसे करने की जरूरत नहीं है।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से थमेगा फर्जीवाड़ा
सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी करीब 210 रुपये है। जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, वे इसे पूरा करने के बाद सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। सरकार के इस कदम से होने वाले फायदे की बात करें, तो इससे घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों का व्यावसायिक और औद्योगिक इस्तेमाल रोकने के साथ डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शन की पहचान में मदद मिलेगी।
सरकार की उपभोक्ताओं से खास अपील
देशभर के घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का नियम कोई नया नहीं है। सरकार की ओर से यह अभियान अक्टूबर 2023 से ही चलाया जा रहा है। हालांकि, कई ग्राहक समय पर इसे पूरा नहीं कर पाए थे, जिसे देखते हुए सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए इसकी समय-सीमा को कई बार आगे बढ़ाया है। हाल ही में इस जरूरी काम को पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 कर दिया गया था। अब इस बढ़ी हुई मोहलत के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 अक्टूबर 2026 से नए नियमों को सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और केंद्र सरकार ने उन सभी एलपीजी यूजर्स से तुरंत बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराना हुआ बेहद आसान
अगर आपने अभी तक अपना एलपीजी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, तो आपको घबराने या कहीं दूर भागदौड़ करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सरकार और तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इस प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बना दिया है। उपभोक्ता इसे घर बैठे ऑनलाइन, डिलीवरी के समय या गैस एजेंसी जाकर आसानी से पूरा कर सकते हैं।



