MCX Q2 Results: देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई से सितंबर की इस तिमाही में कंपनी के कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा हो गया है. सिर्फ मुनाफा ही नहीं, बल्कि कंपनी के रेवेन्यू से लेकर कामकाजी मुनाफे तक हर मोर्चे पर तगड़ी ग्रोथ दर्ज की गई है.

तिमाही नतीजों में कमाई का नया रिकॉर्ड

सितंबर तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो MCX का नेट प्रॉफिट 130 फीसदी की छलांग लगाकर 454.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. पिछले साल की इसी तिमाही में ये आंकड़ा 197.47 करोड़ रुपये था. यानी एक साल के भीतर कंपनी की शुद्ध कमाई में सीधा दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 374.23 करोड़ रुपये से बढ़कर 799.66 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है.

कंपनी के कामकाजी मुनाफे यानी EBITDA में भी बड़ी बढ़त दर्ज की गई है. पिछले साल सितंबर तिमाही में जो EBITDA 243.63 करोड़ रुपये था, वो अब बढ़कर 611.24 करोड़ रुपये हो गया है. सबसे खास बात ये है कि कंपनी का EBITDA मार्जिन 65.1 फीसदी से सुधरकर 76.4 फीसदी हो गया है.

पहली छमाही में कैसा रहा कुल कारोबार

सिर्फ दूसरी तिमाही ही नहीं, बल्कि वित्त वर्ष 2027 की पूरी पहली छमाही में ही MCX का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है. इन छह महीनों के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 100.8 फीसदी बढ़कर 1,502 करोड़ रुपये रहा. वहीं, छमाही आधार पर EBITDA 121.3 फीसदी के उछाल के साथ 1,206 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पहली छमाही का कुल नेट प्रॉफिट भी 116.4 फीसदी बढ़कर 868 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

कारोबार के साइज को देखें तो इस छमाही में एक्सचेंज पर फ्यूचर कारोबार का औसत दैनिक टर्नओवर 61,280 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, ऑप्शंस सेगमेंट में तो कारोबार का आंकड़ा 10,96,529 करोड़ रुपये के भारीभरकम स्तर तक पहुंच गया

कोल एक्सचेंज में बड़ा निवेश

अपने मुख्य कारोबार को बढ़ाने के साथसाथ कंपनी भविष्य की योजनाओं पर भी पैसा लगा रही है. MCX ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी ‘MCX Coal Exchange of India Ltd’ में 51.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है. इस नए निवेश के जुड़ने के बाद अब इस कोल एक्सचेंज सब्सिडियरी में कंपनी का कुल निवेश बढ़कर 52.50 करोड़ रुपये हो गया है.

शेयरों की चाल पर ब्रोकरेज की राय

तिमाही नतीजों के बीच शेयर बाजार में भी MCX के स्टॉक में अच्छी हलचल देखी गई. मंगलवार, 3 नवंबर को कंपनी का शेयर 7.42 फीसदी की बढ़त के साथ 3,490.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. अगर पिछले 6 महीने का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो इस शेयर ने अपने निवेशकों को 19.82 फीसदी का रिटर्न दिया है.

आगे की चाल को लेकर ब्रोकरेज फर्म SBI Securities ने इस स्टॉक पर भरोसा जताया है. ब्रोकरेज ने MCX के शेयर के लिए 3,633 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. फर्म को उम्मीद है कि इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 14 फीसदी तक की और तेजी आ सकती है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.