Meerut Crime News: मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में घटित चर्चित ‘स्नेक बाइट मर्डर केस’ में रोजाना नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. स्कूल संचालक अतुल कुमार की सांप से कटवाकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि हत्या की मुख्य वजह स्कूल से नौकरी का छीना जाना था. अतुल को अपनी पत्नी दामिनी और स्कूल के बस ड्राइवर तुषार के अवैध संबंधों का पता चल गया था, जिसके बाद उसने तुषार को स्कूल से बाहर निकालने की सख्त धमकी दी थी.

जानकारी के मुताबिक, मृतक अतुल कुमार हस्तिनापुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल चलाते थे, जहां उनकी पत्नी दामिनी प्रिंसिपल के पद पर थी. इसी स्कूल में पास के गांव का रहने वाला तुषार बतौर ड्राइवर काम करता था. जब अतुल को दामिनी और तुषार के बीच चल रहे प्रेमप्रसंग का गहरा अंदेशा हुआ, तो उसने तुषार को नौकरी से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी. नौकरी जाने और पोल खुलने के डर से घबराए तुषार और दामिनी ने आपस में बातचीत कर अतुल को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई.

गूगल पर खोजे तरीके, एक्सीडेंट में भी नाकाम रहे आरोपी

अतुल को मारने के लिए दोनों लगातार नएनए हथकंडे तलाश रहे थे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में आरोपियों ने गूगल और क्राइम कंटेंट के जरिए मर्डर के तरीके खोजे. सबसे पहले अतुल को सड़क हादसे में मारने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें वे नाकाम रहे. इसी दौरान ड्राइवर तुषार को अपने पास के गांव में हुई एक घटना के बारे में पता चला, जहां पत्नी ने सांप से कटवाकर पति की हत्या कर दी थी. तुषार ने यही तरीका दामिनी के सामने रखा ताकि पुलिस जांच में कोई सुराग न मिले और मामला प्राकृतिक स्नेक बाइट लगे.

दूध में दी नींद की गोली, बिस्तर में छोड़ा जहरीला सांप

साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बेहद शातिराना तरीका अपनाया. तय प्लान के मुताबिक, दामिनी ने रात में अतुल को सोने से पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं, जिससे अतुल गहरी नींद में सो गया. अतुल के बेहोश होते ही दामिनी ने अपने बच्चों को सुलाकर दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया. इसके बाद प्रेमी तुषार द्वारा लाए गए जहरीले सांप को अतुल के बिस्तर में छोड़ दिया गया. सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई और दोनों ने इसे एक हादसा साबित करने की कोशिश की.