
गाजियाबाद: वी आर लव कोरियन लव लव लव… सॉरी. इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है वो सब पढ़ लो क्योकि ये सब सच है. इस दुनिया में हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिये जिएं… नहीं भाई नहीं… मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी… ये आखिरी शब्द उन तीन सगी बहनों के हैं, जिन्होंने बुधवार को नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा था कि कोरियन गेम को लेकर तीनों ने ये कदम उठाया था. मगर, अब पुलिस ने इनके कमरे से एक डायरी बरामद की है, जिसने कई अहम खुलासे किए हैं. सुसाइड नोट में साफ साफ लिखा है कि कोरियन से उन्हें कितना प्यार था.
अब तो यकीन हो गया…
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा है, ‘वी आर लव कोरियन लव लव लव… सॉरी. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। ट्रू लाइफ स्टोरी- इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है. रीड नाउ….. आई एम रियली सॉरी…. सॉरी पापा.’ आगे लिखा कि लो छुडवाओगे हमसे कोरियन…. कोरियन हमारी जान थी… तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे. लो अब देख लिया सबूत….. अब तो यकीन हो गया कि को कि कोरियन और के पोप हमारी जान है… जितना हम कोरियन एक्टर और के पोप ग्रुप को चाहते थे ना… उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे. कोरियन तो हमारी जान थी.
मार खाने के लिए जिएं…
इतना ही नहीं, इन तीन बहनों ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिये जिएं इस दुनिया में… नहीं भाई नहीं… मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी. शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी. हम पसन्द और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से… कभी नहीं. ऐसे तो हमें खुद से भी उम्मीद नहीं थी… इसलिये हमने खुदखुशी कर ली…. सॉरी पापा.
क्या है पूरा मामला?
गाजियाबाद की 3 नाबालिग बहनों निशिका, प्राची और पाखी ने देर रात 9वीं मंजिल से छलांग लगा ली थी. घटना थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी की है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस ने बताया कि लड़कियां किसी कोरियन लड़के से शादी करना चाहती थी. लड़कियों को कोरियन कल्चर इतना पसंद था उनका परिवार भी बेहद चिंता में था. इसी के चलते उसने मोबाइल ले लिया था.