‘ऐसी बेटी सबको देना’, पेट्रोल पंप पर पापा को मारा थप्पड़ तो जांबाज बेटी ने निकाल ली पिस्टल और फिर…!


Viral Video: पेट्रोल पंप पर दो लोग एक कार वाले से बहस कर रहे थे. इस दौरान कार ड्राइवर की बेटी वहीं मौजूद थी. देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और उनमें से एक शख्स ने ड्राइवर का थप्पड़ जड़ दिया. ये बात वहां खड़ी बिटिया को बर्दाश्त नहीं हुई और वो भागकर कार से पापा की पिस्टल निकाल लाई. इसके बाद जो हुआ वो पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. अब ये पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख लोग बेटी की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भगवान ऐसी ही बेटी सबको मिले.

वायरल वीडियो कहां का है इसकी तो सटीक जानकारी नहीं है. लेकिन सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पर 7 अप्रैल 2026 की तारीख साफ नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूर-दराज इलाके में एक पेट्रोल पंप मौजूद है और वहां एक ट्रक और सफेद रंग की कार खड़ी है. इस दौरान पेट्रोल पंप पर ही कार के ड्राइवर की दो लोगों से किसी बात को लेकर बहस हो जाती है. वहां खड़ी ड्राइवर की बेटी ये सब कुछ देख रही है. तभी बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई पर आ गई और उनमें से एक शख्स ने ड्राइवर के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया.

बिटिया ने लिया थप्पड़ का बदला
जैसे ही पापा को थप्पड़ लगा तो इस बेटी को बर्दाश्त नहीं हुआ. बेटी ने पापा को लगे थप्पड़ का बदला लेने के लिए वहां खड़ी सफेद कार से पिस्टल निकाल ली. बाप कुछ समझ पाता इससे पहले बेटी ने कई फायर कर दोनों लोगों को ढेर कर दिया. जैसे ही पिता ने बेटी के हाथ में ​पिस्टल देखी तुरंत उसे रोका. बेटी की बहादुरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वीडियो देख यूजर्स कह रहे हैं कि भगवान सबको ऐसी ही बेटी देना. चलिए पहले ये वीडियो देखते हैं.

बेटी के बारे में क्या बोले लोग?
वायरल हो रहा वीडियो एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. मात्र 6 घंटे के भीतर 36 हजार से ज्यादा लोगों वीडियो देखा. वीडियो देख यूजर्स बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भगवान सबको ऐसी ही बेटी दे.” इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स बेटी की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *