निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV टेक्टॉन के साथ एंट्री को और मजबूत बना दिया है. कंपनी ने इस SUV को स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथसाथ सेफ्टी के मामले में भी खास बनाने की कोशिश की है. Nissan Tekton ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है.

टेक्टॉन और रेनो डस्टर एक ही प्लेटफॉर्म यानी RenaultNissan के RGMP आर्किटेक्चर पर तैयार की गई हैं. दोनों SUVs में कई समानताएं होने के कारण डस्टर की टेस्टिंग के नतीजों को टेक्टॉन के सेफ्टी प्रदर्शन के लिए भी इस्तेमाल किया गया है. इस SUV ने एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन दोनों कैटेगरी में बेहतर स्कोर हासिल किए हैं.

क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

टेस्ट में Nissan Tekton ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 32 में से 30.49 अंक हासिल किए. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में SUV को 16 में से 14.49 अंक मिले, जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसने पूरे 16 अंक हासिल किए.साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में भी टेक्टॉन ने अच्छा प्रदर्शन किया. ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के चेस्ट प्रोटेक्शन को एडेक्वेट रेटिंग मिली, जबकि सिर, गर्दन और पैरों की सुरक्षा को गुड रेटिंग दी गई.

बच्चों की सुरक्षा यानी चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में भी SUV ने मजबूत प्रदर्शन किया. डायनामिक क्रैश टेस्ट में इसे पूरे 24 अंक मिले. चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन कैटेगरी में भी 12 में से 12 अंक हासिल किए गए. कुल मिलाकर इस कैटेगरी में टेक्टॉन ने 49 में से 45 अंक प्राप्त किए.

सेफ्टी फीचर्स से लैस है SUV

के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सीट बेल्ट प्रीटेंशनर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.इसके टॉप वेरिएंट्स में 360डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS तकनीक मिलती है. इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

इंजन और कीमत

Nissan Tekton को दो टर्बोपेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. पहला 1.0लीटर 3सिलेंडर इंजन है, जो 100 PS पावर और 166 Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और कंपनी के अनुसार 19.4 kmpl तक माइलेज देता है.दूसरा 1.3लीटर 4सिलेंडर टर्बो इंजन है, जो 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6स्पीड मैनुअल और DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

SUV की कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.59 लाख रुपये तक जाती है. अपने 212 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, स्पेसियस केबिन और मजबूत सेफ्टी पैकेज के कारण Nissan Tekton Hyundai Creta, Kia Seltos और Volkswagen Taigun जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देती है.