Maharajganj Love Story: किसी से मोहब्बत हो जाए तो महबूब के सिवा कुछ नजर नहीं आता है. ऐसे में प्यार करने वाला अपने माशूक की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है. ऐसा ही एक मामला यूपी के महाराजगंज जिले से सामने आया है. यहां पर एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के चक्कर में रात के अंधेरे में महिला ग्राम प्रधान के कमरे में घुस गया. इसके चलते डरी महिला ग्राम प्रधान ने बाहर निकलकर कमरे की कुंडी लगा दी और शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया. इसके बाद कमरे में घुसने की वजह युवक ने सुनाई तो ग्राम प्रधान भी चौंक गई. दरअसल, उसका लव अफेयर ग्राम प्रधान की भतीजी के साथ चल रहा था. वह गलती से रात के अंधेरे में ग्राम प्रधान के कमरे मे्ं घुस गया. हालांकि, उसे लगा कि यह कमरा उसकी गर्लफ्रेंड का है. इसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की भतीजी के साथ प्रेमी युवक की उसकी शादी करा दी.

रात के अंधेरे में 11 बजे घर में घुसा युवक

पूरा मामला श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां पर एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के चक्कर में आया. महिला ग्राम प्रधान के घर में रविवार (02 अगस्त, 2026) को रात करीब 11 बजे हलचल हुई. खटपट जैसी आवाज आने पर आवाज सुनी तो महिला प्रधान की नींद खुल गई. इसके बाद वह कमरे में देखा तो एक युवक दिखा. महिला ग्राम प्रधान चोर-चोर चिल्लाते हुए घर के बाहर निकल गई और बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी.

शोर सुनकर गांव के लोग हुए जमा

शोर सुनकर धीरे-धीरे पूरा गांव जुट गया. दरवाजा खोलने से पहले इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पीआरवी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवक डरा सहमा जमीन पर बैठा था. कुशीनगर जिले के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी महिला ग्राम प्रधान के गांव में हुई है. यहां पर आने-जाने के दौरान उसका अफेयर ग्राम प्रधान की भतीजी से हो गया.

क्यों मिलने आया था प्रेमिका से

अक्सर प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए इस तरह रात को  आते हैं, लेकिन यहां पर मामला दूसरा है. उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की तबीयत ठीक नहीं थी. प्रेमिका ने युवक को फोन कर कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं और उसे तेज बुखार है. ऐसे में वह दवा लेकर रात में उससे उससे मिलने पहुंचा था. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वह गलती से प्रेमिका का कमरा समझकर ग्राम प्रधान के कमरे में घुस गया.

अब होगी शादी

पुलिस ने पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह प्रेमिका से बहुत प्यार करता है. इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई. आखिरकार परिवार वाले भी राजी हो गए. जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है.