आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 11 अक्टूबर 2026 हो रही है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी दुर्गा का हाथी पर आगमन बेहद ही शुभ माना जाता है। असल में हाथी सुखसमृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसके शुभ प्रभाव से भक्तजन को धनधान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होती है। आइए आपको आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि किन तीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

वृषभ राशि

शारदीय नवरात्रि का समय वृषभ राशि के जातको के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। नवरात्र में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होने के साथ ही घर में सुखशांति और खुशहाली बनी रहेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त होंगे। धन लाभ प्राप्ति करने के बेहतर अवसरों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशनियों से राहत मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि का समय काफी लाभदायक होने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति में धीरेधीरे सुधार देखने को मिलेगा। करियरकारोबार में अच्छा और बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नया अवसर प्राप्त हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश में खासा लाभ मिलेगा। आय नए रास्ते खुलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रुप से भी यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। इस समय सोचसमझकर फैसला लें। बिजनेस करने वाले जातकों को नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत रहने वाले हैं। ध्यान रहे कि भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला लेने से बचें। अपनी परिस्थियों को समझें और आग बढ़ें। नौकरी या कारोबार के लिए सिलसिले में विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकते हैं।