मुर्गा-मुर्गीˈ की अनोखी प्रेम कहानी वीडियो देखकर पिघल जाएगा दिल जीवन में कभी नहीं खाओगे चिकनˌ

जानवरों में भी हम इंसानों की तरह भावनाएं होती हैं। वह भी दुख, खुशी और प्रेम को महसूस करते हैं। हम इंसानों को जैसे अपने साथी से जिस तरह लगाव होता है, वैसा ही प्रेम जानवरों में भी देखने को मिलता है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में एक मुर्गे और मुर्गी के वीडियो में देखने को मिलेगा। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस वीडियो में मुर्गा-मुर्गी के सच्चे प्रेम को देख आप चिकन खाना छोड़ दोगे।

पिंजरे में फंसा मुर्गा, मुर्गी ने लगाया दिमाग

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों मुर्गा और मुर्गी का एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गा और मुर्गी दोनों का के जोड़ा है। तभी एक आदमी इन्हें अलग कर देता है। वह मुर्गे को एक पिंजरे में बंद कर देता है। इस पिंजरे में वह बहुत सारी कड़ी लगा देता है जिससे कि मुर्गा बाहर नहीं आ पाए।

अब आदमी के जाने के बाद मुर्गी अपने प्रेमी यानि मुर्गे से मिलने आती है। हालांकि मुर्गा पिंजरे में बंद रहता है। ऐसे में वह बैचेन हो जाती है। फिर वह कुछ ऐसा करती है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है। मुर्गी अपना दिमाग चलाती है और मुर्गे को पिंजरे से आजाद कर देती है। ऐसा करने के लिए वह बड़ी ही चालाकी से पिंजरे में लगी हर एक कड़ी (लॉक) को खोलती है।

आजाद होते ही मुर्गी से लिपट गया मुर्गा
मुर्गी जैसे ही मुर्गे को पिंजरे से आजाद करती है वह खुश हो जाता है। वह मुर्गी को फटाक से एक किस करता है। फिर दोनों प्यार से लिपटकर साथ बैठ जाते हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वह इसके ऊपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

इस वीडियो को देख हर कोई मुर्गी के दिमाग की तारीफ कर रहा है। वहीं कुछ ने ये मुद्दा भी उठा दिया कि आखिर हम इन जानवरों को क्यों खाते हैं? इनमें भी हम इंसानों की तरह जज़्बात होते हैं। जो लोग चिकन खाते हैं वह ना जाने कितने प्रेमी जोड़ों को बिछड़वा देते हैं। जबकि खाने के दुनिया में और भी कई शाकाहारी विकल्प मौजूद है। हालांकि शाकाहार और मांसाहारी की बहस काफी पुरानी है। इसलिए हम इस पर बहस नहीं करेंगे और सीधा आपको वीडियो दिखाएंगे।

यहां देखें कैसे मुर्गी ने करवाया मुर्गे को आजाद

वैसे आप लोगों को मुर्गी का यह प्रेम और बुद्धिमानी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया तो इसे शेयर भी करें। शायद आपके एक शेयर करने से कोई चिकन खाना छोड़ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *