भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का बड़ा आयोजन होती है. इसी वजह से शादी के बजट में कई बार जरूरत से ज्यादा खर्च हो जाता है. शुरुआत में परिवार एक निश्चित रकम तय करता है, लेकिन जैसेजैसे शादी की तारीख नजदीक आती है, नए खर्च जुड़ते जाते हैं. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, शादी का वास्तविक खर्च शुरुआती बजट से आमतौर पर 2035% तक ज्यादा हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह वेंडर्स की शर्तें, आखिरी समय में मेहमानों की संख्या बढ़ना, परिवार का दबाव और महंगाई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो कौन से छिपे हुए खर्चें हैं, जो आपकी जेब ढीली कर सकते हैं. साथ ही किस तरीके से आप सेविंग कर सकते हैं, इस ​पर विस्तार से चर्चा करते हैं.

19 लाख का बजट कैसे पहुंच गया 25 लाख रुपए?

इसका एक उदाहरण मुंबई के मिखिल गुप्ता और पौलोमी डे का है. दोनों ने अपनी शादी के लिए एक साल पहले से तैयारी शुरू कर दी थी. जनवरी 2025 में उन्होंने एक्सेल शीट बनाकर अलगअलग खर्चों की सीमा तय की. उनका शुरुआती बजट 19 लाख रुपए था. लेकिन 14 फरवरी 2026 को शादी होने तक कुल खर्च बढ़कर करीब 25 लाख रुपए पहुंच गया. यानी बजट से लगभग 6 लाख रुपए ज्यादा खर्च हुए.

इसकी एक बड़ी वजह फूलों की कीमत थी. वैलेंटाइन डे होने के कारण फूलों की कीमत 40 रुपए प्रति स्टेम से बढ़कर 200 रुपए हो गई. नतीजा यह हुआ कि फूलों पर अनुमानित 8,500 रुपए के बजाय करीब 50,000 रुपए खर्च करने पड़े. फोटोग्राफी में भी प्रीमियम एल्बम और अतिरिक्त सोशल मीडिया रील्स के कारण 90,000 रुपए के शुरुआती खर्च में 28,000 रुपए और जुड़ गए.

शादी के बजट को बिगाड़ने वाले 7 छिपे हुए खर्च

शादी की प्लानिंग करते समय ज्यादातर परिवार वेन्यू, खाना, कपड़े और गहनों पर ध्यान देते हैं. लेकिन असली बजट कई बार उन खर्चों से बिगड़ता है जिन्हें शुरुआत में शामिल ही नहीं किया जाता.

डेकोरेशन और फूलों का खर्च

शादी में खूबसूरत सजावट हर कोई चाहता है. लेकिन जिस डेकोरेशन की तस्वीर देखकर आप वेंडर को बुक करते हैं, जरूरी नहीं कि उसी कीमत में वैसी ही सजावट मिल जाए.

इन चीजों के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है:

  • महंगे और विदेशी फूल.
  • सीजन से बाहर मिलने वाले फूल.
  • लाइटिंग और बिजली की व्यवस्था.
  • डेकोरेशन में बदलाव.
  • फूलों की बर्बादी और आखिरी समय में बदलाव.
  • इसलिए डेकोरेशन का कॉन्ट्रैक्ट करते समय हर चीज की कीमत लिखित में लेना जरूरी है.

कैटरिंग और खाने का बिल

भारतीय शादियों में खाने पर बड़ा खर्च होता है. परिवार अक्सर प्रति प्लेट के हिसाब से बजट बनाते हैं, लेकिन अंतिम बिल में कई अतिरिक्त चार्ज जुड़ सकते हैं. जिसमें GST और सर्विस चार्ज, लाइव फूड काउंटर, अतिरिक्त प्लेटों का खर्च, कैटरिंग स्टाफ का खाना, प्रीमियम डिश और मेन्यू में बदलाव, खाने की बर्बादी से जुड़े अतिरिक्त शुल्क आदि शामिल होते हैं. ईटी की रिपोर्ट में वडोदरा के हार्दिक असवानी और इशिता तलवार की शादी का उदाहरण दिया गया है. उनका कैटरिंग बजट 4.5 लाख रुपए था, जो बढ़कर 7 लाख रुपए हो गया.

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी

शादी की यादों को संजोने के लिए फोटोग्राफी जरूरी है, लेकिन इसका खर्च भी शुरुआती कोटेशन से ज्यादा हो सकता है. ड्रोन शूट, अतिरिक्त फोटोग्राफर, प्रीमियम फोटो एल्बम, सोशल मीडिया रील्स, टीजर वीडियो और जल्दी एडिटिंग कराने के लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं. इसलिए बुकिंग से पहले यह जरूर पूछें कि पैकेज में कितने फोटो, वीडियो और एल्बम शामिल हैं.

मेहमानों के आनेजाने और ठहरने का खर्च

यह शादी के सबसे कम आंके जाने वाले खर्चों में से एक है. जब मेहमानों की संख्या बढ़ती है तो उनके लिए होटल, गाड़ियां, एयरपोर्ट पिकअप, खाने और दूसरी व्यवस्थाओं पर खर्च बढ़ जाता है. गुप्ता और डे ने शुरुआत में मेहमानों के ट्रांसपोर्ट के लिए 38,000 रुपए रखे थे, लेकिन आखिरी समय में मेहमान बढ़ने से यह खर्च 92,000 रुपए तक पहुंच गया.

मेकअप और कपड़ों का खर्च

दुल्हन के मेकअप और शादी के कपड़ों का बजट भी कई बार बढ़ जाता है. मेकअप ट्रायल, अलगअलग फंक्शन के लिए नए लुक, हेयर स्टाइलिंग, टचअप और मेकअप टीम के आनेजाने का खर्च अलग हो सकता है. इसी तरह कपड़े किराए पर लेने की जगह खरीदने का फैसला भी बजट बढ़ा सकता है.

गहनों की खरीदारी

शादी में सोने और दूसरे गहनों की खरीदारी बड़ा खर्च होती है. लेकिन सिर्फ सोने की कीमत देखकर बजट नहीं बनाना चाहिए.

गहनों पर इन अतिरिक्त खर्चों का भी ध्यान रखें:

  • मेकिंग चार्ज.
  • GST.
  • वेस्टेज चार्ज.
  • डिजाइन और कस्टमाइजेशन.
  • स्टोन और अन्य सजावटी सामग्री.
  • पॉलिशिंग और डिजाइन में बदलाव.

एंटरटेनमेंट और कलाकारों का खर्च

शादी में डीजे, लाइव बैंड, डांस ग्रुप या किसी कलाकार को बुलाने पर भी अतिरिक्त खर्च हो सकता है. कलाकारों की फीस के अलावा उनकी यात्रा, होटल, खाने, उपकरणों का किराया, अतिरिक्त रिहर्सल और स्टेज की व्यवस्था का भुगतान करना पड़ सकता है. इन सभी खर्चों को पहले से शामिल नहीं करने पर अंतिम बिल काफी बढ़ सकता है.

परिवार और सोशल मीडिया का दबाव भी बढ़ाता है खर्च

शादी का बजट सिर्फ महंगे वेंडर्स की वजह से नहीं बिगड़ता. कई बार परिवार और रिश्तेदारों की इच्छाएं भी खर्च बढ़ा देती हैं. उदाहरण के लिए, परिवार चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा रिश्तेदार शादी में शामिल हों. किसी को महंगे कपड़े चाहिए तो किसी को शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग पसंद आती है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर बड़ीबड़ी शादियों की तस्वीरें देखकर भी लोग अपनी शादी को वैसा ही बनाने की कोशिश करते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि लोग अपनी आर्थिक क्षमता से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं. रिपोर्ट में हार्दिक असवानी और इशिता तलवार का उदाहरण भी दिया गया है, जिनका शादी का शुरुआती बजट 31 लाख रुपये था, लेकिन वास्तविक खर्च बढ़कर 42 लाख रुपये हो गया. यानी करीब 35% ज्यादा खर्च हुआ.

शादी के सीजन में महंगाई भी बिगाड़ती है बजट

शादी के सीजन में कैटरर्स, फोटोग्राफर्स, मेकअप आर्टिस्ट और वेन्यू की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में इनकी कीमतें सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा हो सकती हैं. रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से बताया गया है कि पीक वेडिंग सीजन में कुछ सेवाओं की कीमत सामान्य दरों से 1.2 से 1.5 गुना तक हो सकती है. इसके अलावा खाने और वेन्यू की लागत में सालाना 611% तक बढ़ोतरी का अनुमान भी बजट बनाते समय ध्यान में रखना चाहिए. इसलिए शादी की तैयारी करते समय महंगाई के लिए अलग से रकम रखना जरूरी है.

शादी का बजट बिगड़ने से कैसे बचाएं? जानिए 6 जरूरी तरीके

शादी में खर्च करना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए अपनी भविष्य की आर्थिक सुरक्षा दांव पर लगाना समझदारी नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ बातों का ध्यान रखकर शादी का बजट नियंत्रण में रखा जा सकता है.

  1. कुल बजट पहले तय करें: वेन्यू, कैटरिंग, डेकोरेशन, कपड़े, गहने और ट्रांसपोर्ट के लिए अलगअलग बजट निर्धारित करें. साथ ही यह भी तय करें कि कुल खर्च की अधिकतम सीमा क्या होगी.
  2. वेंडर से लिखित कॉन्ट्रैक्ट करें: केवल मौखिक बातचीत के आधार पर बुकिंग न करें. GST, ट्रांसपोर्ट, ओवरटाइम, अतिरिक्त सेवाओं और कैंसिलेशन चार्ज की जानकारी लिखित में लें.
  3. मेहमानों की लिस्ट सीमित रखें: शादी में मेहमानों की संख्या बढ़ने का मतलब है खाने, होटल और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ना. इसलिए शुरुआत में ही गेस्ट लिस्ट फाइनल करें.
  4. 1015% रकम इमरजेंसी के लिए रखें: अगर शादी का बजट 25 लाख रुपये है तो 2.5 लाख से 3.75 लाख रुपये अलग रखें. इस रकम का इस्तेमाल केवल अनपेक्षित खर्चों के लिए करें.
  5. लोन और क्रेडिट कार्ड से बचें: शादी के खर्च के लिए पर्सनल लोन लेना या क्रेडिट कार्ड का पूरा भुगतान न करना आगे चलकर आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है. अपनी क्षमता के मुताबिक ही खर्च करें.
  6. शादी के लिए अलग बैंक अकाउंट बनाएं: शादी से जुड़े सभी भुगतान एक अलग अकाउंट से करें. इससे पता रहेगा कि कितना पैसा खर्च हो चुका है और कितना बाकी है.

क्या शादी के लिए इंश्योरेंस लेना भी जरूरी है?

शादी के दौरान अचानक ऐसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं जिनकी वजह से कार्यक्रम रद्द या स्थगित करना पड़े. उदाहरण के लिए खराब मौसम, आग, वेन्यू को नुकसान या वेंडर की तरफ से सेवा नहीं मिलना.ऐसी स्थिति में वेडिंग इंश्योरेंस आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, पॉलिसी खरीदने से पहले यह देखना जरूरी है कि उसमें कौनकौन से जोखिम कवर हैं और किन परिस्थितियों में क्लेम नहीं मिलेगा.

शादी के लिए बचत या भविष्य के निवेश को तोड़ना कितना सही?

यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कई परिवार शादी का खर्च पूरा करने के लिए अपनी FD तोड़ देते हैं, म्यूचुअल फंड से पैसा निकाल लेते हैं या दूसरी लंबी अवधि की बचत इस्तेमाल करते हैं. ऐसा करने से शादी का आयोजन तो शानदार हो सकता है, लेकिन भविष्य के वित्तीय लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं. मसलन, घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट और इमरजेंसी फंड के लिए रखे गए पैसे शादी में खर्च हो सकते हैं. इसलिए शादी का बजट बनाते समय इन लक्ष्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए.

शादी यादगार बनाएं, आर्थिक बोझ नहीं

शादी जिंदगी का खास अवसर है, लेकिन इसके लिए अपनी पूरी बचत खर्च कर देना जरूरी नहीं है. एक अच्छी शादी वह नहीं है जिसमें सबसे महंगा वेन्यू, सबसे बड़ा मेन्यू या सबसे शानदार डेकोरेशन हो. बल्कि अच्छी शादी वह है जिसमें परिवार खुश रहे और शादी के बाद भी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे. इसलिए शादी की प्लानिंग करते समय सिर्फ बड़े खर्चों को नहीं, बल्कि छोटेछोटे छिपे खर्चों को भी बजट में शामिल करें. याद रखें, शादी का जश्न कुछ दिनों का होता है, लेकिन गलत वित्तीय फैसलों का असर कई साल तक रह सकता है.