Greater Agra Housing Scheme: अगर आप आगरा में अपना घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम के तहत दो नई टाउनशिप गंगापुरम और नर्मदापुरम में कुल 1,626 आवासीय प्लॉटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक आवेदक 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ADA की ऑफिशियल वेबसाइट और जनहित पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन की सुविधा नहीं होगी।
450 हेक्टेयर में विकसित होगा ग्रेटर आगरा
ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत एत्मादपुर क्षेत्र के रायपुर और रहनकलां गांव में करीब 450 हेक्टेयर क्षेत्र में 10 आधुनिक टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। पहले चरण में गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। ये टाउनशिप इनर रिंग रोड के पास विकसित की जा रही हैं, जिससे भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
प्लॉट की कीमत कितनी है?
आगरा विकास प्राधिकरण ने सभी श्रेणियों के प्लॉटों की दर 33,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है। पंजीकरण के समय सामान्य वर्ग के आवेदकों को प्लॉट की अनुमानित कीमत का 10 प्रतिशत, जबकि आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 5 प्रतिशत राशि पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करनी होगी।
नर्मदापुरम टाउनशिप में उपलब्ध प्लॉट
- एलआईजी : 220 प्लॉट
- एमआईजीI : 144 प्लॉट
- एमआईजीII : 296 प्लॉट
- एचआईजीI : 9 प्लॉट
- एचआईजीII : 49 प्लॉट
कुल प्लॉट: 718
गंगापुरम टाउनशिप में उपलब्ध प्लॉट
- एलआईजी : 210 प्लॉट
- एमआईजीI : 306 प्लॉट
- एमआईजीII : 56 प्लॉट
- एचआईजीI : 169 प्लॉट
- एचआईजीII : 167 प्लॉट
कुल प्लॉट: 908
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित अवधि के भीतर ADA की वेबसाइट या जनहित पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद की प्लॉट श्रेणी का चयन करें और ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करें। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।
:
किन बातों का रखें ध्यान?
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
ऑफलाइन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
:



