हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत​

News Just Abhi Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. मौदहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे34 पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमनेसामने से टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. एक कार में सवार ये सभी लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.

हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत​
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत​

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय वैगनआर कार में सवार पांच लौट बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी नेशनल हाईवे34 पर मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका गांव के पास पहुंची, वैसे ही तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक दंपति सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, एक महिला को कानपुर रेफर किया गया है. घटना से हाईवे पर कुछ देर के दहशत का माहौल बन गया.

सड़क हादसे में चार की मौत

ट्रैफिक की रफ्तार भी कम हो गई थी. आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करने के बारे में सोचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस एंबुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई, जहां चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के परिजन का घटना की जानकारी दे दी है.

बागेश्वर धाम से लौट रहे थे सभी

सभी मृतक कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी बाबा बागेश्वर के दर्शन कर खुशीखुशी कानपुर लौट रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को हाईवे से साइड करवा कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *