युद्ध के 27 दिन बाद भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक बचा? LPG गैस पर सरकार ने दी राहत भरी खबर!


India Oil and LPG Gas Latest Update: ईरान-अमेरिका युद्ध संकट के बीच देश के कुछ हिस्सों से पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. LPG सिलेंडर के लिए मारामारी हो रही है. अफवाहों का बाजार इतना गरम है कि लोग गाड़ियों की टंकी फुल करवाने लगे हैं, औने-पौने दाम पर सिलेंडर खरीद रहे हैं. कालाबाजारी और जमाखोरी हावी हो रहा है.फेक खबरें फैलाई जा रही है कि देश में तेल और गैस खत्म होने वाला है, लेकिन हकीकत कुछ और है. भारत के पास पर्याप्त तेल और गैस का स्टॉक बचा है. एक तरफ जहां बड़े -बड़े देशों को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ रहा है, युद्ध के 27 दिनों के बाद भी भारत में गैस और तेल के स्टॉक को कोई किल्लत नहीं है. खुद केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में डिटेल जानकारी दी गई है.

भारत के पास पर्याप्त पेट्रोल-डीजल
केंद्र सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर चल रही फेक खबरों का खंडन करते हुए बताया गया कि भारत के पेट्रोल पंपों को पर्याप्त पेट्रोल-डीजल मिल रहे हैं. देश में कहीं भी न तो गैस की किल्लत है और न ही तेल की. भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और 5वां सबसे बड़ा पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट है, जो 150 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है. एक्सपोर्ट के अलावा 1 लाख से अधिक रिटेल पेट्रोल आउटलेट्स पर पूरी सप्लाई मिल रही है. तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंपों पर 3 दिन का एडवांस स्टॉक उपलब्ध करवाया जा रहा है, जो पहले 1 दिन का हुआ करता था. पढ़ें- होर्मुज बंद, LPG के बढ़ते संकट में ‘दूर के दोस्त’ ने बढ़ाया मदद का हाथ, भर-भरकर भेज रहा जहाज…कहां-कहां से गैस खरीदता है भारत

भारत के पास कितने दिन के तेल का स्टॉक बचा है
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव के बावजूद भारत 41 से अधिक देशों से कच्चे तेल आयात कर रहा है. तेल कंपनियां के पास अगले 60 दिनों का कच्चा तेल पहले से पहुंच चुका है. सरकार ने उन तमाम सोशल मीडिया दावों को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में सिर्फ 6 दिन का ऑयल स्टॉक बचा है. केंद्र सरकार ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि देश में कुल 74 दिन का तेल भंडार है. युद्ध के 27 दिन बाद भी भारत अपने तेल और गैस भंडार को बनाए रखने में सफल हो रहा है. जहां दुनियाभर के देश तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे है, कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर हैं. पढ़ें- LPG, तेल के बढ़े दाम,सोने में भूचाल…जंग के 25 दिन बाद कहां से कहां पहुंच गए हम? सिर्फ गैस-तेल तक नहीं सिमटा है संकट!

सरकार ने LPG गैस पर दिया बड़ा अपडेट
सरकार ने साफ कहा है कि देश की रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर काम कर रही हैं. वहीं घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य है और कहीं भी “ड्राई-आउट” वाली स्थिति नहीं है. जियोपॉलिटिकल हालात के कारण सप्लाई प्रभावित होने की वजह से सरकार सक्रिय है. कमर्शियल LPG सप्लाई 50% तक बढ़ाई गई, जिसमें रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल, कम्युनिटी किचन, माइग्रेंट लेबर (5Kg सिलेंडर) को प्राथमिकता दी गई है. देशभर में डोमेस्टिक LPG डिलीवरी नॉर्मल है. सरकार ने डेटा पेश करते हुए कहा है कि घरेलू रिफाइनरियों का प्रोडक्शन 40% बढ़ा है.

भारत में रोज डिलीवर हो रहे हैं 50 लाख सिलेंडर
भारत अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों से एलपीजी का आयात कर रहा है. तेल कंपनियां हर दिन 50 लाख से अधिक सिलेंडर रोजाना डिलीवर कर रही हैं. पैनिंक बाइंग की वजह से सिलेंडरों की डिमांड 89 लाख सिलेंडर तक पहुंच गई थी, जो अब गिरकर 50 लाख पर पहुंच गई है. घरेलू PNG और CNG ट्रांसपोर्ट को 100% सप्लाई मिल रही है. इंडस्ट्री को 80% सप्लाई नमिल रही है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। स्कूल, हॉस्टल, किचन को 5 दिन में PNG कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया है. सरकार ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *