Delhi Pellet Gun Case: दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारी साहिल लोहबच की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

छात्र साहिल लोहबच का आरोप है कि 20 जुलाई को जंतरमंतर से संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र साहिल पर पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई है।
पीड़ित के पक्ष में राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि जब तक पीड़ित साहिल की शिकायत पर एफआईआर नहीं होती, जब तक वे नहीं हटेंगे।
छह महीने तक धरने पर बैठूंगा राहुल गांधी
कुछ समय धरने के बाद पुलिस ने संसद मार्ग थाने के अंदर राहुल गांधी को बुलाया। जहां पुलिस और राहुल गांधी में कुछ देर तक बहस चली। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, छह महीना वहीं बैठूंगा। इनकी शिकायत पर आप एफआईआर दर्ज कीजिए। आप एफआईआर नहीं करना चाहते तो ठीक है।
पुलिस को FIR नहीं करने के ऊपर से निर्देश
राहुल गांधी ने साहिल को लगे छर्रे दिखाकर कहा कि ये पैलेट गन चलने के सबूत हैं। अगर पुलिस ने गन नहीं चलाई तो किसने चलाई है। पुलिस कह रही है कि उन्हें एफआईआर नहीं करने के ऊपर से निर्देश हैं। राहुल के साथ धरने पर प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश मौजूद रहे।



