जीजा के साथ हूं… 3 बच्चों के बाप संग भागी लड़की, खुद घर वालों किया फोन; दी ये हिदायत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से चौंकाने वाली खबर है. यहां एक बीए की छात्रा अपने विवाहित जीजा, जो तीन बच्चों का पिता है, के साथ फरार हो गई है. छात्रा ने खुद घरवालों को फोन कर बताया कि वह जीजा के साथ है और उसे ढूंढने की कोशिश न करें. परिजनों ने बेटी के अपहरण और आभूषण चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

जीजा के साथ हूं… 3 बच्चों के बाप संग भागी लड़की, खुद घर वालों किया फोन; दी ये हिदायत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने रिश्ते के एक जीजा के साथ फरार हो गई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। घर वाले छात्रा की तलाश कर ही रहे थे कि खुद छात्रा ने अपने घर वालों को फोन कर दिया. कहा कि वह जीजा के साथ है और घर नहीं आएगी. उसने फोन पर अपने घर वालों को उसे नहीं ढूंढने की हिदायत भी दी. इस घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया है. इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक अमरोहा की रहने वाली यह छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी. ऐसे में घर वालों को चिंता हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई. इसी दौरान छात्रा ने खुद अपने घर वालों को फोन किया और बताया कि वह रिश्ते के जीजा के साथ है. इस जानकारी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है. आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहलाकर ले जाया गया है. जाते जाते लड़की घर से सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है.

31 जनवरी की है घटना

पुलिस के मुताबिक मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में एक गांव का है. लड़की के परिजनों ने बिजनौर के नूरपुर में रहने वाले एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी 20 वर्षीय बेटी अमरोहा शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है. 31 जनवरी की सुबह उनकी बेटी पढ़ने के लिए कॉलेज तो गई, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी तलाश के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली. इसी दौरान पता चला कि उसे बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के घुंघली गांव निवासी करन लाल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

तीन बच्चों का बाप है आरोपी

छात्रा के परिजनों के मुताबिक आरोपी करन लाल पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी है. उसकी ड्यूटी गंगेश्वरी ब्लॉक में है. वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. उनकी बेटी ने खुद फोनकर आरोपी के पास होने की जानकारी दी है. उसने फोन पर ही धमकी दी है कि उसे पाने के लिए आरोपी किसी की जान भी ले सकता है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *