10 एग्जिट पोल में बिहार में NDA ने गाड दिया झंडा-तेजस्वी राहुल के उडे होश!


बिहार में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 10 पोल के अनुमानों में NDA की सरकार बनती दिख रही है।

राज्य में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी फेज में रिकॉर्ड 67% मतदान हुआ है रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।

पिछले 2 चुनावों में गलत साबित हुए थे एग्जिट पोल

पिछले 3 विधानसभा चुनावों (2010, 2015, 2020) के एग्जिट पोल्स के रुझान बताते हैं कि सर्वे एजेंसियां वोटर्स का मूड ठीक से पकड़ नहीं पाईं। 2015 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने NDA यानी भाजपा+ को बढ़त दी थी, जबकि नतीजों में महागठबंधन (RJD-JDU-कांग्रेस) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

वहीं, 2020 में तस्वीर उलटी रही। इस बार कई एजेंसियों ने महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया, लेकिन परिणामों में NDA ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई। यानी ज्यादातर पोल्स फिर गलत साबित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *