महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो​

News Just Abhi Women Cricket Team Ujjain Visit: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर पूजाअर्चना की और देश की सफलता एवं सुखसमृद्धि की कामना की।

महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो​
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो​

जानकारी के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान टीम के कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था के तहत भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल रहीं।

भक्ति में लीन नजर आई टीम

भस्म आरती के दौरान महिला खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। आरती के बाद सभी खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में विधिविधान से पूजनअभिषेक किया और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Ujjain, Madhya Pradesh: Indian Women’s Cricket Team, led by Captain Harmanpreet Kaur, visited Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain ahead of the T20 World Cup. The team attended Bhasma Aarti, performed rituals, and offered prayers for victory. Players sought blessings during the… pic.twitter.com/qgxulTZ2oN

— IANS May 16, 2026

भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो

टीम के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, , नंदिनी, पूर्वा, यस्तिका, शैफाली, दीप्ति, ममता, राधा और अन्य खिलाड़ी एवं सहयोगी सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में खिलाड़ियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। कई भक्तों ने खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

महिला क्रिकेट टीम का सम्मान

भस्म आरती के समापन के बाद श्री प्रबंधन कमेटी की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर समिति ने खिलाड़ियों को प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *