UP Rajya Sabha Election 2026: से पहले समाजवादी पार्टी ने ऐसा नाम सामने ला दिया, जिसने की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। अखिलेश यादव ने कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया और बुधवार को उनके साथ खुद नामांकन कराने पहुंचे। नथवानी के साथ सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने भी नामांकन दाखिल किया। सवाल ये कि आखिर अखिलेश ने नथवानी के नाम पर दांव क्यों लगाया?

अखिलेश यादव का सरप्राइज
यूपी ने राज्यसभा के लिए धनराज परिमल नथवानी का नाम सामने आया है। जिस नाम की चर्चा सपा के भीतर भी आखिरी वक्त तक नहीं थी, उसे अखिलेश यादव ने राज्यसभा के मैदान में उतार दिया। नथवानी ने रामगोपाल यादव के साथ लखनऊ में नामांकन दाखिल किया और इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
कौन हैं धनराज नथवानी
आपको बता दें धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं। वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा सांसद हैं। यानी सपा ने एक तरफ अपने पुराने और अनुभवी चेहरे रामगोपाल यादव को मैदान में उतारा है तो दूसरी तरफ राजनीति से बाहर की कॉरपोरेट और स्पोर्ट्स पृष्ठभूमि वाले चेहरे को मौका दिया।
अखिलेश ने बताई वजह
अखिलेश यादव ने नथवानी को उम्मीदवार बनाए जाने की वजह भी बताई। उनका कहना है कि उन्हें नई पीढ़ी और उद्योग जगत से जुड़ने के लिए राज्यसभा भेजने का मौका मिला है।
लेकिन इस नाम के सामने आते ही सियासी सवाल भी खड़े हो गए हैं। क्योंकि नथवानी के पिता परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं और कॉरपोरेट जगत से उनका पुराना जुड़ाव रहा है।
नथवानी का प्रोफाइल
* उम्र 39 साल
* रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट
* गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
•द्वारका देवस्थान समिति के उपाध्यक्ष
* पिता परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा सांसद
* पिता परिमल नथवानी को NDA का समर्थन प्राप्त रहा है।



